गेरवानी नाला समीप ऑटो चालक से गन पॉइंट पर डकैती 24 घंटे अंदर 2 आरोपी गिरफ्तार राज्य उत्तर प्रदेश के निवासी

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : कल्याणपुर जंगल घंघरी गेरवानी नाला समीप मंगलवार को ऑटो चालक से गन दिखाकर लूटने के मामले में सरगुजा पुलिस को 24 घंटे के अंदर सफलता मिली है

घटना प्रकरण का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धमेन्द्र यादव पिता गणेश प्रसाद यादव निवासी कल्याणपुर थाना जयनगर जिला सुरजपुर दिनांक 12.05.2026 मंगलवार को रात्रि करीब 12:00 बजे शादी समारोह कोलडीहा से आटो लेकर अपने घर कल्याणपुर जाने के लिये निकला

जो रात करीब 12-40 बजे ग्राम घंघरी गेरवानी नाला के पास पहुंचा था तभी पीछा कर रहे 6 पल्सर मोटर सायकल सवार करीब 10-12 लडके आये और आटो के सामने मोटर सायकल खड़ा करके उसे रुकवा दिये एवं अपने जेब से गन निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए एकवा कंपनी का मोबाईल लूट लिए एवं सकालो तरफ भाग गए।

आवेदक की रिपोर्ट पर दिनांक 13.05.2026 को थाना गांधीनगर में अपराध क्र- 274/2026 धारा 126(2), 310(2) बी.एन.एस. एवं 25 आम्र्स एक्ट पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध की सूचना वरिष्ट अधिकारियों को दी गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु साइबर सेल अम्बिकापुर एवं थाना गांधीनगर की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ एवं प्रतापपुर-अम्बिकापुर मार्ग मे लगे कई सीसीटीव्ही कैमरों का अवलोकन किया गय। जिसमें कुछ लड़के घटना के बाद मोटरसाइकल से जाते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम के सतत प्रयास एवं फुटेज का बारीकी से अवलोकन पर आरोपियों की पहचान वैभव मिश्रा एवं लवकुश कुमार के रूप में की गई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। 1. वैभव मिश्रा पिता ज्ञान प्रकाश मिश्रा उम्र 20 वर्ष ग्राम पुरेचेरे गुड़वार जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश हा. मुकाम राजा गैस गोदाम के पास अंबिकापुर 2. लवकुश कुमार पिता बंसीराम उम्र 24 वर्ष निवासी कुड़वार जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश हा. मुकाम राजा गैस गोदाम के पास अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

जिसमें दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, प्रभारी साइबर सेल अम्बिकापुर, सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, रमेश रजवाड़े, विकाश मिश्रा, रमन मण्डल, राहुल सिंह, उमा शंकर साहू की सक्रिय भूमिका रही।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार