आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना गांधीनगर में पीड़िता के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया है, कि दिनांक 14/06/2026 को सुबह लगभग 8-9 बजे कॉलोनी में अमित गोस्वामी नामक एक बाबा आया, जो प्रयागराज उत्तरप्रदेश से आना बताया, सभी लोगों को देखकर कुछ ना कुछ कमी बता रहा था, और झाड़फुंक कर ठीक करने के लिए पैसा व मोबाईल मांग रहा था।

इसी प्रकार वह पीड़िता के घर आया, इस दौरान घर में पीड़िता के परिजन भी घर में मौजूद थे, तब बाबा ने पीड़िता से बोला कि इसको झाड़फुंक कर देता हूं, अच्छा रिश्ता आयेगा और जॉब भी लग जायेगा। उसके बाद पीड़िता को नहाने के लिए बोला फिर झाड़फुंक करते-करते पीड़िता की मां को बोला कि एक मुट्ठी चावल लेकर हनुमान मंदिर जाओ और 151 चावल के दाने हनुमान जी को चढ़ाकर आओ, पीड़िता की बहन को बोला कि रूम से बाहर रहो और पीड़िता को मोहित कर जबरन दुष्कर्म किया है। कि इस रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण पंजीबद्व उपरांत थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के बताये हुलिया के अनुसार प्रकरण के आरोपी अमित गोस्वामी की पता तलाश कर पकड़ा गया, आरोपी के विरूद्व घटना घटित करने के संबंध में एवं दौरान विवेचना साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी

अमित कुमार गोस्वामी पिता स्व. मंजूलाल गोस्वामी, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा, थाना घुरपुर जिला प्रयागराज, उत्तरप्रदेश।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रशिक्षु SI भारतीय मार्कण्डे, ASI ललन गुप्ता, आरक्षक दीनदयाल सिंह, सुल्तान अहमद, घनश्याम, इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

सरगुजा पुलिस की अपील

सरगुजा पुलिस आमजनों से अपील करती है, कि ढोंगी बाबाओं के झांसे में न आवें, और इस प्रकार के ढोंगी बाबा यदि आपके मोहल्ले में दिखें तो तत्काल सरगुजा पुलिस को सूचित करें।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस