जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के सूचक धुंधुराम मझवार साकिन ग्राम तिरकेला (दोगाडांडपारा) पुलिस चौकी कुन्नी थाना लखनपुर द्वारा चौकी कुन्नी आकर मर्ग इण्टीमेशन चाक कराया कि सूचक का चचेरा बड़ा भाई मृतक कामेश्वर मझवार साकिन ग्राम तिरकेला (ठेपापारा)

पुलिस चौकी कुन्नी थाना लखनपुर को दिनांक 26/06/26 को लखनपुर अस्पताल में तबीयत खराब होने से ईलाज हेतु भर्ती किये थे जो बाद मे मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में ले जाकर भर्ती कर ईलाज करा रहे थे कि दिनांक 27/06/26 को फौत हो गया है। सूचक द्वारा शंका व्यक्त किया गया था कि किसी व्यक्ति द्वारा मारपीट किये जाने के वजह से आयी चोट के कारण सूचक के चचेरे बड़े भाई की मृत्यु हुई है, सूचक के रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन चाक कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

दौरान जांच विवेचना मृतक कामेश्वर मझवार के शव का पी.एम. कराया गया एवं पी एम रिपोर्ट प्राप्त होने पर अवलोकन किया गया जिसमे डॉ. साहब के द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया था, साथ ही मर्ग जांच दौरान मर्ग के सूचक धुंधुराम मझवार का पूरक कथन लिया गया जो अपने कथन में बताया कि दिनांक 26/06/26 को कामेश्वर मझवार का फुटकु मझवार के साथ झगडा विवाद हुआ था, दौरान झगड़ा विवाद फुटकु मझवार लात मुक्का से

कामेश्वर माझवार को मारपीट किया था, इसके बाद फुटकु मझवार कामेश्वर को ऐंबुलेंस से ईलाज के लिये लखनपुर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया और कामेश्वर का ईलाज कराउंगा बोलकर अस्पताल से भाग गया था। कामेश्वर मझवार की मृत्यू फुटकु मझवार द्वारा मारपीट करने से हुई है।

गवाहों का कथन एवं पी. एम. रिपोर्ट के आधार पर मामला सदर धारा पाये जाने पर प्रकरण में अपराध क्रमांक 186/26 धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ़्तार कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम फुटकू मझवार आत्मज स्व. बंधु मझवार उम्र 40 वर्ष साकिन तिरकेला ठेपापारा चौकी कुन्नी थाना लखनपुर का होना बताया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताया कि जमीन विवाद व घर बनाने की बात को लेकर फुटकू मझवार घटना दिनांक 26/06/26 को कामेश्वर मझवार को गुस्से में आकर लात मुक्का से मारपीट किया था जिसे चोट लगा था जिसका ईलाज के दौरान फौत हो गया था। आरोपी फुटकू मझवार के द्वारा अपराध घटित करना व जुर्म स्वीकार करने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार, बलभद्र ठाकुर, आरक्षक राजेंद्र तिर्की, जगेश्वर बघेल, चंचलेश सोनवानी सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार