मामूली विवाद में तलवार लहराने और मारपीट, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अंबिकापुर की सख्त कार्यवाही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तलवार जप्त

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : मामूली विवाद पर मारपीट और तलवार लहरा कर धमकाने के आरोप में थाना कोतवाली ने 03आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की आवेदिका अंजनी सारथी पति तहसील सारथी निवासी महामाया पेट्रोल पम्प के पीछे खटिक पारा नमनाकला अंबिकापुर ने कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.03. 2026 को मोहल्ले का लेदरी ने मामूली विवाद पर अपने साथी गोपी एवं गोलू के साथ हाथ में तलवार लेकर आया एवं हत्थे से सिर पर वार किया जिससे आवेदक को छोटे आई है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अम्बिकापुर कोतवाली में अपराध क्रमांक 174/2025 धारा 296,351(2), 115(2),3(5) BSN एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तीनो आरोपी घटना के बाद से फरार था। विवेचना दौरान प्रकरण के तीनो आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक  राहुल बंसल (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई जहाँ आरोपी

सूर्या सोनवानी उर्फ लेदरी पिता घाना सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी झंझटपारा नामनाकला अंबिकापुर जिला सरगुजा ,गोपी चैधरी पिता शिवबली चैधरी उम्र 27 वर्ष निवासी नमनाकला खटिकपारा अम्बिकापुर, जिला सरगुजा ,रवि गुप्ता उर्फ गोलू पिता नन्दकिशोर गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी

नमनाकला अम्बिकापुर जिला सरगुजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे की तलवार जप्त कर विवेचना में अग्रिम कार्यवाही करते दिनांक 14.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उप निरीक्षक के. के. यादव, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सियाराम मरावी, सतीश सिंह आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, लालभुवन सिंह, अमित विश्वकर्मा की कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार