न्यूजवॉल जिला बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थानांतर्गत हत्या का मामला सामने आया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बुधवार को जनकपुर साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गए बगईनार निवासी राम प्रसाद सिंह को साप्ताहिक बाजार से वापस आते समय रात

करीब 9-10 बजे के मध्य आरोपी बंधू सिंह निवासी जनकपुर के द्वारा हाथ में रखे टांगी से पीछे से राम प्रसाद के गर्दन पर वार कर दिया जिससे राम प्रसाद वहीं मोटरसाइकिल सहित गिर गया प्रत्यक्ष दर्शियों ने तत्काल घर वालों को सूचित करते हुए उपचार हेतु अंबिकापुर भेजा गया था

जिसकी दिनांक 14/05/26 को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई मर्ग पंचनामा की कार्यवाही जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में की गई तथा मृतक के भाई के द्वारा थाना रघुनाथ नगर में उक्त के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना रघुनाथ नगर में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 103(१) BNS कायम कर मौके पर FSL की टीम को बुलवाकर जांच शुरू की गई आरोपी बंधू सिंह की पता तलाश कर शनिवार को जनकपुर के जंगल से उसे हिरासत में लेकर थाना रघुनाथ नगर लाकर पूछताछ किया जिसमें अपराधी ने जुर्म करना स्वीकार किया तथा पत्नी की चरित्र पर शंका को लेकर राम प्रसाद पर हमला कर उसकी हत्या करना भी स्वीकार किया
घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी को हत्या के बाद आरोपी बंधू सिंह आयाम पिता रामशरण उम्र 36 वर्ष निवासी जनकपुर के द्वारा झाड़ी में फेंक कर भाग गया जिसे आरोपी की निशानदेही पर गवाहों के समक्ष बरामद किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसी दिन माननीय न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया जहां से जेल वारंट बनने पर जेल रामानुजगंज में दाखिल किया गया।









