जान से मारने की धमकी देकर पेट्रोल पम्प के मैनेजर से लूटपाट करने वाले 04 आरोपी सरगुजा पुलिस की गिरफ्त में

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : पेट्रोल पंप के मैनेजर को जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट करने वाले आरोपियों को सरगुजा पुलिस और साइबर सेल पुलिस ने धर दबोचा है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है ।

कि प्रार्थी शिवचंद वर्मा पिता अर्जुन प्रसाद वर्मा निवासी गांधीनगर अंबिकापुर ने दिनांक 07/05/26 को रिपोर्ट दर्ज कराया की कुम्हारता, नचाई स्थित वेदिका पेट्रोल पम्प से हिसाब कर नगदी रकम 61670 रु॰ लेकर अंबिकापुर जा रहा था तभी रास्ते में नचाई चौक के पास दो मोटरसाइकिल में 4 लोग चेहरा ढक कर आए एवं प्रार्थी को रोककर उसके गाली गलोज करते जान से मार देने की धमकी देते हुए प्रार्थी के पास रखा नगदी रकम, मोबाइल, हिसाब की डायरी, मोटरसाइकिल लूटकर भाग गए।

घटना की सूचना आवेदक द्वारा थाना दरिमा में दिए जाने पर थाना दरिमा के अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 309(3) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गई। प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी  हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वार दरिमा से गांधी नगर के बीच लगे सैकड़ों कि फुटेज चेक किया गया एवं लोगों से बारीकी से पूछताछ की गई। आरोपी पतासाजी के दौरान फुटेज में प्राप्त हुलिया मिलन करने पर आरोपियों की पहचान दुर्गेश, आकाश झारिया, निशांत नगेसिया एवं एक अन्य के रूप में की गई।

जॉच के दौरान आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम द्वार दबिश दी गई जो दिनांक 13/05/26 को आरोपी 1- दुर्गेश उर्फ यश ईमालीया को हिरासत में लेकर पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह वेदिका पेट्रोल पम्प पर काम करता था एवं अपनी शादी के लिए पेट्रोल पम्प से बिना अनुमति के 30000 रुपए लिया था जिसकी जानकारी मिलने पर पम्प मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था इसी की रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पम्प में लूट करने की योजना बनाई।

गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर दुर्गेश उर्फ यश ईमालीया पिता रविंद्र लाल जाति हरिजन उम्र 22 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली शिव मंदिर के पास अंबिकापुर  दूसरा आरोपी आकाश झारिया पिता सुनील राम जाति हरिजन उम्र 20 वर्ष निवासी मिशन चौक अंबिकापुर 3- निशांत नगेसिया पिता योगेश्वर नगेसिया उम्र 20 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली अंबिकापुर को गिरफ्तार कर घटना के संबंधी पूछताछ किया गया जो सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर पल्सर साइकिल CG15DX5401 एवं एक नाग एक्टिवा स्कूटी CG15EH7025 जप्त कर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से 3 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एवं एक अन्य नाबालिग बालक को न्यायिक अभिरक्षा में बाल न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश खलखो, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, प्रभारी साइबर सेल अम्बिकापुर, सहायक उप निरीक्षक अजीत कुमार मिश्रा प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, रमेश रजवाड़े, विकाश मिश्रा, रमन मण्डल, राहुल सिंह, उमा शंकर साहू की सक्रिय भूमिका रही।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार