सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सहभागिता देने 18 अभ्यर्थियों का चयन पुलिस मितान साइबर वॉलंटियर्स के साथ मिलकर करेंगे कार्य

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से युवाओं एवं जागरूक नागरिकों के लिए विशेष चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं साक्षात्कार आयोजित कर 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों की संवाद क्षमता, सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता एवं जनहित कार्यों के प्रति रुचि का मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया में प्रथम स्थान पर भार्गवी द्विवेदी, द्वितीय स्थान पर आस्था गुप्ता एवं तृतीय स्थान पर डिंपल चौधरी रहीं। अन्य सभी चयनित अभ्यर्थियों ने भी साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा समाज के प्रति सकारात्मक सोच एवं सेवा भावना प्रदर्शित की।

चयनित स्वयंसेवक भविष्य में सरगुजा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग, साइबर जागरूकता, महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान एवं अन्य सामाजिक जनहित कार्यक्रमों में नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। इनका उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा समाज में जागरूकता को बढ़ावा देना रहेगा।

रगुजा पुलिस वर्ष 2022 से ही सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है। वर्ष 2022 में चयनित पुलिस मितान एवं साइबर वॉलंटियर्स द्वारा पूरे अंबिकापुर क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाती रही हैं। स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में समय-समय पर साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों, नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में देखने को मिला है।

उक्त चयन एवं साक्षात्कार प्रक्रिया नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अनुज जायसवाल एवं अमन पुरी, व्याख्याता संजय गुप्ता, महिला थाना स्टाफ द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम में साइबर वॉलंटियर एवं पुलिस मितान अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, बसंत श्रीवास्तव, अनमोल बारी एवं श्रेयांश तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार