दुर्ग के बाद अफीम की खेती अब जिला बलरामपुर के ग्राम पंचायत त्रिपुरी में..लगभग 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़..कुसमी पुलिस की दबिश..OpiumFarming

न्यूजवॉल बलरामपुर रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ दुर्ग के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के घोसरा गांव में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस ने प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर दबिश दी और खेतों में बड़े पैमाने पर उगाई गई अफीम की फसल का पता लगाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोसरा क्षेत्र में लगभग 5 से 6 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खेतों में लगी अफीम की फसल की जांच की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे पाए गए, जिसके बाद प्रशासन द्वारा फसल को नष्ट करने की कार्यवाही शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में काफी समय से अवैध अफीम की खेती की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध अफीम की खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

कार्यवाही के दौरान कुसमी एसडीएम सहित पुलिस की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। इस कार्यवाही के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार