लखनपुर तहसील में भ्रष्टाचार के आरोप, तहसीलदार और रीडर के खिलाफ मुख्य सचिव रायपुर से शिकायत..

न्यूजवॉल सरगुजा अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार और रीडर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य अधिवक्ता प्रवीण गुप्ता ने सरगुजा आयुक्त के माध्यम से मुख्य सचिव, मंत्रालय नया रायपुर (छत्तीसगढ़) को लिखित शिकायत भेजकर मामले की जांच और कार्यवाही की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि लखनपुर मुख्यालय में पदस्थ तहसीलदार अंकिता पटेल तथा लंबे समय से पदस्थ रीडर फिरदौस बाबू पर न्यायालयीन प्रकरणों—जैसे बंटवारा, नामांतरण और फौती नामांतरण—में अनियमितता करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि कई मामलों में पक्षकारों से पैसे लेकर आदेश जारी कराए गए हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, तहसील कार्यालय की कार्यशैली को लेकर कई पक्षकारों द्वारा पहले भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। साथ ही आर्थिक अनियमितताओं की भी लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि तहसील कार्यालय में कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं, जिससे पक्षकारों का आर्थिक शोषण होने की आशंका जताई गई है। इस संबंध में जानकारी मुख्यमंत्री के अम्बिकापुर प्रवास के दौरान भी दी गई थी।

शिकायतकर्ता ने मुख्य सचिव से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रकरणों की जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही की जाए तथा लंबे समय से पदस्थ कर्मचारियों का तबादला किया जाए।
फिलहाल इस शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर क्या कार्यवाही होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

  • Related Posts

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ :डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी…

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस