खाना नहीं बनाने के विवाद पर पत्नी की हत्या कर फरार, आरोपी को सरगुजा लुण्ड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूजवॉल सरगुजा : खाना नहीं बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को लुंड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गुस्से में आकर डंडे से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना लुंड्रा पुलिस टीम द्वारा की गयी।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08 मार्च 2026 को ग्राम सरपंच द्वारा मोबाइल के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई कि ग्राम कुदर झेरी लोंगरी में रहने वाले दशमल कोरवा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और फरार हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां प्रार्थी बोदो राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थी ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा दशमल कोरवा है। दशमल की पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद उसने करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम सखौली नवापारा की रहने वाली प्रियंका को दूसरी पत्नी के रूप में अपने साथ रखा था।

बताया गया कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। 07 मार्च 2026 की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच घर से झगड़े की आवाजें सुनाई दी थीं। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे तक घर में कोई हलचल नहीं दिखने पर परिवार वालों ने जाकर देखा, जहां प्रियंका जमीन पर पड़ी हुई थी। सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं आरोपी दशमल घर से फरार था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 47/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस टीम को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई।
पुलिस टीम ने पतासाजी के दौरान आरोपी दशमल उर्फ दशमन कोरवा (35 वर्ष), पिता बोदो राम, निवासी कुदर झेरी लोंगरी थाना लुंड्रा को पकड़कर पूछताछ की।

AD. Space

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा था, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने डंडे से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इनकी रही प्रमुख भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुंड्रा निरीक्षक प्रदीप कुमार जायसवाल, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, आरक्षक राजकुमार, इबनुल खान, धीरेन्द्र एवं अनुज जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार