न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : मामूली विवाद पर मारपीट और तलवार लहरा कर धमकाने के आरोप में थाना कोतवाली ने 03आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की आवेदिका अंजनी सारथी पति तहसील सारथी निवासी महामाया पेट्रोल पम्प के पीछे खटिक पारा नमनाकला अंबिकापुर ने कोतवाली अंबिकापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 13.03. 2026 को मोहल्ले का लेदरी ने मामूली विवाद पर अपने साथी गोपी एवं गोलू के साथ हाथ में तलवार लेकर आया एवं हत्थे से सिर पर वार किया जिससे आवेदक को छोटे आई है।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना अम्बिकापुर कोतवाली में अपराध क्रमांक 174/2025 धारा 296,351(2), 115(2),3(5) BSN एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तीनो आरोपी घटना के बाद से फरार था। विवेचना दौरान प्रकरण के तीनो आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई जहाँ आरोपी

सूर्या सोनवानी उर्फ लेदरी पिता घाना सोनवानी उम्र 19 वर्ष निवासी झंझटपारा नामनाकला अंबिकापुर जिला सरगुजा ,गोपी चैधरी पिता शिवबली चैधरी उम्र 27 वर्ष निवासी नमनाकला खटिकपारा अम्बिकापुर, जिला सरगुजा ,रवि गुप्ता उर्फ गोलू पिता नन्दकिशोर गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी

नमनाकला अम्बिकापुर जिला सरगुजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे की तलवार जप्त कर विवेचना में अग्रिम कार्यवाही करते दिनांक 14.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उप निरीक्षक के. के. यादव, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, सियाराम मरावी, सतीश सिंह आरक्षक विवेक राय, नितिन सिन्हा, लालभुवन सिंह, अमित विश्वकर्मा की कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही।









