सुशासन तिहार 2026 के तहत लुण्ड्रा एवं बतौली विकासखंड में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, आवेदनों का त्वरित निराकरण सहित ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुशासन तिहार मनाया जा रहा है सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत डकई एवं बतौली विकासखंड के ग्राम चिरंगा में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा तकरीबन 27 विभागीय स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आजीविका, पंचायत एवं ग्रामीण विकास की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं शिविर स्थल में ही आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी, समस्याओं का मौके पर निराकरण
लूण्ड्रा के डकई में आयोजित शिविर में मांग 385 और शिकायत 12 कुल 397 आवेदन प्राप्त हुए, वहीं मौके पर 46 मांग आवेदनों का निराकरण हुआ। वहीं बतौली के चिरंगा में आयोजित शिविर में मांग 341 एवं शिकायत 1 कुल 342 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें मौके पर मांग के 98 आवेदनों का निराकरण किया गया दोनों शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें से अनेक प्रकरणों का त्वरित निराकरण स्थल पर ही किया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

चिरंगा शिविर में सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल
बतौली विकासखंड के ग्राम चिरंगा में आयोजित शिविर में सांसद चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद महाराज ने सरगुजिहा भाषा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासन आपके द्वार की अवधारणा को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए नागरिकों को दूरस्थ कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, किंतु अब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने निराकृत आवेदनों के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित कर लाभान्वित किया।

डकई शिविर में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने किया निरीक्षण
लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत डकई में आयोजित शिविर में लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

विधायक मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा प्रत्येक पात्र नागरिक की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उन्हीं की मंशा के अनुरूप यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

प्रशासन की पहल से बढ़ी सुगमता और विश्वास
शिविरों के माध्यम से जिला प्रशासन की सेवाएं सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंचने से आमजन में उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूरस्थ कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

सभी विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश
सरगुजा कलेक्टर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे प्राप्त आवेदनों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें, ताकि शासन की मंशानुरूप आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

सुशासन तिहार 2026 के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन 10 जून तक जारी रहेगा, जिससे प्रत्येक नागरिक तक शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार