जिला अस्पताल के बाहर से गायब हुई ग्लैमर बाइक,मुखबिर की सूचना पर चोर बाइक सहित गिरफ्तार : थाना मणिपुर की त्वरित कार्यवाही..

न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा :  जिले के थाना मणीपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बरामद वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी शिवशंकर खलखो, निवासी भावराडांड (सीतापुर) हाल मुकाम गंगापुर थाना गांधीनगर, ने थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-15-CL-0190 से जिला अस्पताल में एक रिश्तेदार को खाना देने गया था।

अस्पताल के बाहर वाहन खड़ा कर वह अंदर चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 51/26 धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की उक्त मोटरसाइकिल से सांडबार पुलिया के पास घूम रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत आई घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय पटेल उर्फ अक्षत (21 वर्ष) पिता पंचम पटेल, निवासी सिलसिला चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा बताया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की

मोटरसाइकिल बरामद कर उसे जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी के मामले में थाना गांधीनगर से जेल जा चुका है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक रामाशंकर यादव, निरंजन बड़ा, अनिल सिंह, उमाशंकर साहू एवं साइबर टीम सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    अंबिकापुर जिला पंचायत CEO का ग्राम करजी और बेलखरिखा दौरा.. लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश..

    न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा : जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत करजी और जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का आज दौरा किया। निरीक्षण के…

    देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि के लिए भी दुआ करें.. पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने हज जायरीनों को दी शुभकामनाएं एवं भावभीनी विदाई

    न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा :  छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा अंबिकापुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंबिकापुर जिला पंचायत CEO का ग्राम करजी और बेलखरिखा दौरा.. लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश..

    • By admin
    • April 14, 2026
    अंबिकापुर जिला पंचायत CEO का ग्राम करजी और बेलखरिखा दौरा.. लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश..

    देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि के लिए भी दुआ करें.. पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने हज जायरीनों को दी शुभकामनाएं एवं भावभीनी विदाई

    • By admin
    • April 12, 2026
    देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि के लिए भी दुआ करें.. पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने हज जायरीनों को दी शुभकामनाएं एवं भावभीनी विदाई

    NDPS केस का फरार आरोपी शहजाद उर्फ रिंकू सूरजपुर से दबोचा गया,295 नग कैप्सूल के साथ गिरफ्तार आरोपी भोले घसिया फरार : आबकारी उड़नदस्ता

    • By admin
    • April 11, 2026
    NDPS केस का फरार आरोपी शहजाद उर्फ रिंकू सूरजपुर से दबोचा गया,295 नग कैप्सूल के साथ गिरफ्तार आरोपी भोले घसिया फरार : आबकारी उड़नदस्ता

    स्काउटिंग के आदर्शों से आलोकित होगा सरगुजा—नौ वर्षों पश्चात् भव्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    • By admin
    • April 11, 2026
    स्काउटिंग के आदर्शों से आलोकित होगा सरगुजा—नौ वर्षों पश्चात् भव्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    महिला की जघन्य हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, अवैध सम्बन्ध की आशंका बनी वारदात की वजह : सरगुजा पुलिस

    • By admin
    • April 11, 2026
    महिला की जघन्य हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, अवैध सम्बन्ध की आशंका बनी वारदात की वजह : सरगुजा पुलिस

    पटवारी और रेवेन्यू इंस्पेक्टर निलंबित कार्य में लापरवाही बरतने पर सरगुजा कलेक्टर की कार्यवाही

    • By admin
    • April 11, 2026
    पटवारी और रेवेन्यू इंस्पेक्टर निलंबित कार्य में लापरवाही बरतने पर सरगुजा कलेक्टर की कार्यवाही