अवैध अफीम की खेती : कुसमी 3.67 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का मामला, 4.75 करोड़ की अफीम जब्त — अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार..

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच के लिए कई टीमें गठित

न्यूजवॉल बलरामपुर-रामानुजगंज : जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 3.67 एकड़ भूमि पर की जा रही अफीम की खेती को नष्ट करते हुए करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपये कीमत की अफीम जब्त की गई है। मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को थाना प्रभारी कुसमी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में कुछ लोग रूपदेव भगत और कौषिल भगत के खेत में अवैध अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी तथा एसएफएल, प्रशासन और अन्य विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर जांच के दौरान खेत में अफीम की खेती पाई गई और कुछ लोग उसकी रखवाली करते मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम रूपदेव राम भगत, कौषिल भगत, मनोज कुमार, जिरमल मुण्डा, उपेन्द्र कुमार, विन्देष्वर और कृष्णा सिंह बताए। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

43 क्विंटल से अधिक अफीम बरामद
कार्रवाई के दौरान खेत से अफीम के पौधों को जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित उखाड़कर जब्त किया गया। इसके साथ ही दो डिब्बों में भरा

अफीम का लासा और चार बड़े तथा एक छोटे बोरे में सूखे अफीम फल भी बरामद किए गए।
विधिवत तौल में कुल 4344.569 किलोग्राम (43 क्विंटल से अधिक) अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस द्वारा विस्तृत विवेचना की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एंड-टू-एंड जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

कलेक्टर ने दी जानकारी

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बताया कि राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की उपस्थिति में कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती को जब्त किया गया। जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि डीसीएस सर्वे में पड़ती भूमि के रूप में दर्ज है, जहां सामान्यतः खेती नहीं होती।

जिले में सघन जांच अभियान

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी भी स्थान पर अफीम या अन्य मादक पदार्थों की खेती पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर सरगुजा पुलिस ने कार्यवाही की है मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 11/06/26 को थाना कोतवाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार