सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर लगातार  कार्रवाई जारी..दो अलग-अलग प्रकरणों में 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, कई राज्यों से जुड़ी ऑनलाइन शिकायतें सामने आईं

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा पुलिस द्वारा डीआईजी एवं एसएसपी  राजेश अग्रवाल (IPS) के दिशा-निर्देश में म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड धारकों तथा पीओएस मशीनों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों की लगातार जांच एवं तस्दीक की जा रही है।

जांच में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट में संलिप्त खाता धारकों के विरूद्व दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्व कर कुल 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक में संचालित म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक

80280200002383 धारक गुफरान जाहिद पिता मोहम्मद परवेज आलम, उम्र 32 वर्ष, निवासी तकिया शरीफ, रनपुरखुर्द थाना कोतवाली अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के विरूद्व अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 318(4),317(4) बीएनएस पंजीबद्व किया गया है, म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्व दीगर राज्य कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुुजरात और तेलंगाना से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है।

खाते में ऑनलाईन माध्यम से विभिन्न राशि प्राप्त होना पाया गया है। प्रकरण पंजीबद्व उपरांत आरोपी गुफरान जाहिद को थाना तलब कर पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन में जुर्म स्वीकार कर अपने बैंक खाता को एक व्यक्ति को 5000/-रूपये में बेचना बताया, आरोपी के द्वारा अपना मोबाईल पेश किया जिसे जप्त किया गया है, संबंधित आरोपी के द्वारा अपराध घटित करने एवं इसके विरूद्व अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत् रूप से दिनंाक 29/05/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक में संचालित म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक

59210200000274 धारक तजमुल अंसारी पिता परवेज अंसारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी तकिया शरीफ रनपुरखुर्द थाना कोतवाली अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के विरूद्व अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 318(4),317(4) बीएनएस पंजीबद्व किया गया है, म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्व दीगर राज्य राज्य कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है।

जिसके खाते में ऑनलाईन माध्यम से विभिन्न राशि प्राप्त होना पाया गया है। प्रकरण पंजीबद्व उपरांत आरोपी तजमुल को थाना तलब कर पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन में जुर्म स्वीकार कर अपने बैंक खाता को एक व्यक्ति को 5000/-रूपये में बेचना बताया, आरोपी के द्वारा अपना मोबाईल पेश किया जिसे जप्त किया गया है, संबंधित आरोपी के द्वारा अपराध घटित करने एवं इसके विरूद्व अपराध सबुत पाये जाने से विधिवत् रूप से दिनंाक 29/05/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, विकास सिंह, रिषभ सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार