सात दिवसीय स्काउटर एवं गाइडर प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन : सेवा, संस्कार और अनुशासन का उत्कर्ष

न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ सरगुजा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का समापन अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।

श्री साईं बाबा डे बोर्डिंग स्कूल, सरगवा अंबिकापुर की पावन भूमि पर आयोजित यह शिविर सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं नेतृत्व विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा।इस शिविर में कुल 45 स्काउटर प्रशिक्षणार्थी एवं 57 गाइडर प्रशिक्षणार्थियों ने सहभागिता करते हुए स्काउटिंग के विविध आयामों का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षक मंडल के 10 सदस्य, जिला स्तर के 15 स्टाफ तथा 18 रोवर-रेंजर के सहयोग से कुल 145 सदस्यों की सशक्त टीम ने इस शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन दिवस का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एकता, सद्भाव एवं मानवता के सार्वभौमिक मूल्यों को आत्मसाध किया। शिविर के सफल संचालन में प्रशिक्षक मंडल का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। बेसिक स्काउट मास्टर प्रशिक्षण के शिविर संचालक डॉ. जगदीश कुमार साहू (एल.टी.) एवं रामदत्त पटेल (एल.टी.) के कुशल नेतृत्व में सहायक शिविर संचालक बेलभद्र देवांगन, उमेश कुमार गुर्जर एवं समय लाल काठे ने निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई।

वहीं बेसिक गाइड कैप्टन प्रशिक्षण का संचालन जेरमिना एक्का (एल.टी.) एवं अनिता तिग्गा (ए.एल.टी.) के मार्गदर्शन में हुआ, जिनके साथ कौशल्या मलिक, पुष्पिका मिन्ज, मनीषा तिर्की एवं मुक्तिज्योत्सना लकड़ा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस संपूर्ण आयोजन की सफलता के पीछे जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन कमिश्नर डॉ. दिनेश कुमार झा एवं जिला मुख्य आयुक्त तेजेंदर सिंह बग्गा का दूरदर्शी निर्देशन, सुव्यवस्थित योजना एवं सतत मार्गदर्शन प्रमुख प्रेरणा स्रोत रहा। उनके नेतृत्व में शिविर की समस्त गतिविधियाँ

अनुशासित, उद्देश्यपूर्वक एवं प्रभावशाली रूप से संचालित हुईं, जिससे यह शिविर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के लिये एक अनुकरणीय आयोजन के रूप में स्थापित हुआ।
इसके अतिरिक्त इस शिविर के संचालन में श्री साई बाबा स्कूल प्रबंधन से अध्यक्ष विजय इंगोले, सचिव अजय इंगोले, प्राचार्य प्राची गोयल, वरिष्ठ शिक्षक भानु शंकर झा, जिला संघ सरगुजा से सचिव महेंद्र सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त मनीष गुप्ता, स्काउट शाखा प्रभारी रवि प्रकाश कुजूर, वरिष्ठ गाइडर संगीता राज तिर्की,अरूणा टोप्पो,

अंजना प्रजापति वरिष्ठ स्काउटर हरी प्रसाद राजवाड़े,सतीश भाई पटेल,दयाशंकर सिंह, प्रमोद भगत, सचिन यादव सीनियर रोवर विवेक सोनी, गोपाल सिंह, रवि यादव,राकेश दास,आकाश मुंडा, रोवर विशाल पांडेय,लक्की कुशवाहा,आर्यन चौबे, रेंजर प्रियांशु तिर्की, पायल, आस्था, ममता सहित समस्त पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।

समापन समारोह में जिला मुख्य आयुक्त के हाथों जिला संघ की ओर से सभी प्रशिक्षक मंडल को स्मृति-चिह्न एवं जिला संघ स्टॉफ एवं सर्विस रोवर रेंजर को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।9 वर्षो बाद आयोजित यह शिविर “सदैव तैयार रहो” के अमर मंत्र के साथ नई ऊर्जा, नवचेतना एवं सेवा-संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर सरगुजा पुलिस ने कार्यवाही की है मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 11/06/26 को थाना कोतवाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार