स्कार्पियो लूट का एक आरोपी  गिरफ्तार साइबर सेल और दरिमा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही.. अन्य फरार आरोपियों की तलाश ज़ारी..

Newswallsजिला सरगुजा | अंबिकापुर
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना दरिमा पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कार्पियो लूट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व में लूटी गई करीब 15 लाख रुपये मूल्य की स्कार्पियो वाहन को बरामद कर लिया था, जिसे आरोपी वारदात के बाद छोड़कर फरार हो गए थे। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी अंकित सिन्हा, निवासी भट्टी रोड, केदारपुर, अंबिकापुर ने दिनांक 10 फरवरी 2026 को थाना दरिमा में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह उनके मोबाइल पर परिचित पंचर दुकान संचालक के माध्यम से फोन आया, जिसमें कुछ लोगों को मैनपाट घूमने जाने के लिए वाहन की आवश्यकता बताई गई।
प्रार्थी अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG/16/CJ/5333 से पुराना बस स्टैंड पहुंचे, जहां से चार व्यक्तियों को बैठाकर मैनपाट ले गए।

विभिन्न स्थानों पर घूमने के बाद शाम को लौटते समय आगे बैठे एक व्यक्ति ने उल्टी आने की बात कहकर वाहन रुकवाया। जैसे ही वाहन साइड में रोका गया, पीछे बैठे व्यक्ति ने बेल्ट से चालक का गला दबाकर हमला किया। प्रार्थी किसी तरह खुद को छुड़ाकर वाहन से कूदकर भाग निकले और सड़क किनारे गड्ढे में छिप गए। आरोपी प्रार्थी का मोबाइल फेंककर स्कार्पियो वाहन लेकर फरार हो गए।मामले में थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 41/25 धारा 309(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की कार्यवाही
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी का विस्तृत बयान दर्ज किया और संभावित मार्गों पर नाकेबंदी की। दबाव बढ़ने पर आरोपी वाहन को छोड़कर फरार हो गए। उक्त स्कार्पियो वाहन को पुलिस ने कटघोरा से लावारिस हालत में बरामद किया।
साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गोविंद पटेल (21 वर्ष), निवासी बसंतपुर दफाई अमलाई, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) को हिरासत में लिया गया। प्रार्थी द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद आरोपी से पूछताछ में घटना कारित करना स्वीकार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
अन्य आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना के दिन से फरार हैं। उनकी लगातार तलाश की जा रही है और शीघ्र गिरफ्तारी की बात कही गई है।
टीम की भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक राजेश खलखो, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, सुजीत पाल एवं आरक्षक जितेश साहू की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार