डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा जनरल परेड की ली गई सलामी

Newswalls सरगुजा : रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आयोजित जनरल परेड की सलामी डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) द्वारा ली गई, परेड के निरीक्षण दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के टर्न आउट का

निरीक्षण कर बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया, जनरल परेड के दौरान पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया। परेड के मधुर धुन के लिए सुसज्जित पुलिस बैंड टीम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जनरल परेड के दौरान बेहतर टर्नआऊट वाले अधिकारियो कर्मचारियों कों ईनाम देकर किया गया प्रोत्साहित।शस्त्रागर, स्टोर शाखा एवं पुलिस बैंक का निरीक्षण कर शस्त्रों के बेहतर रखरखाव, वाहनों के मेंटेनस एवं रिकॉर्ड अधतन रखने दिए गए दिशा निर्देश।वाहन शाखा का निरीक्षण कर शासकीय वाहनों के रखरखाव एवं ड्राइवर डायरी अधतन रखने दिए गये निर्देश।

जनरल परेड के निरीक्षण पश्चात वरिष्ठ डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच कर वाहनों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात पुलिस लाईन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए। अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी/कर्मचारियों कों प्रोत्साहित किया।

जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शअमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक  राहुल बंसल (भा.पु.से.), रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित थाना/चौकी एवं कार्यालय से कुल 146 पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर सरगुजा पुलिस ने कार्यवाही की है मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 11/06/26 को थाना कोतवाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार