पत्रकारिता पर बढ़ते दबाव और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सवाल PRESSURE ON JOURNALISM AND QUESTIONS OVER FREEDOM OF EXPRESSION..?

न्यूजवॉल @ जर्नलिज्म : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा जिससे एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गरियाबंद जिले के एक बुजुर्ग पत्रकार के साथ हुई कार्रवाई ने पूरे प्रदेश के पत्रकार जगत को झकझोर कर रख दिया है।

जिस व्यक्ति ने वर्षों तक समाज की आवाज़ उठाई, जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाया, आज उसी को अपराधी की तरह पेश किए जाने की कोशिश की जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है? क्या सच लिखना अब अपराध बन चुका है? क्या भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और जनविरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज़ उठाना गुंडागर्दी कहलाएगा?

एक ओर वे लोग, जिन पर प्रदेश की शांति और छत्तीसगढ़ की माटी को खून से रंगने के आरोप लगते रहे हैं, उनके लिए सुरक्षा, सुविधाएँ और करोड़ों-अरबों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, समाज के लिए कलम चलाने वाले पत्रकारों को मानसिक प्रताड़ना, झूठे मामलों और गिरफ्तारी जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।

गरियाबंद के इस बुजुर्ग पत्रकार की तस्वीर और परिस्थितियों को देखकर आम जनता भी यह सवाल पूछ रही है कि आखिर यह किस एंगल से समाज में दहशत फैलाने वाला “गुंडा” दिखाई देता है? यदि एक बुजुर्ग पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक किस भरोसे न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की उम्मीद करेगा?

पत्रकार समाज का दुश्मन नहीं होता। पत्रकार वह आईना होता है जो सत्ता और व्यवस्था को उसकी वास्तविक तस्वीर दिखाता है। लेकिन जब उसी आईने को तोड़ने की कोशिश होने लगे, तब लोकतंत्र कमजोर होने लगता है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और सभी जिम्मेदार अधिकारियों से आग्रह है कि वे इस पूरे मामले को संवेदनशीलता से देखें। केवल बयान देना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रदेश में पत्रकार बिना भय के काम कर सकें। यदि कलम डर गई, तो जनता की आवाज़ भी दब जाएगी।

आज आवश्यकता इस बात की है कि पत्रकारों को संरक्षण मिले, उन्हें अपराधी की तरह ट्रीट न किया जाए। लोकतंत्र की मजबूती पत्रकारों की स्वतंत्रता से ही संभव है।

“अगर सच लिखना अपराध है, तो आने वाला समय लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।”

ब्यूरो रिपोर्ट.. गरियाबंद

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार