कुछ हजार के लालच में बने साइबर गैंग के मोहरे बैंक खाता और सिम देना पड़ा भारी,10 नवयुवक आरोपी रिमांड में,सरगुजा पुलिस थाना गांधीनगर की कार्यवाही

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर अपराध के मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है ,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुजीत मंडल पिता सुकुमार मंडल ग्राम पंचायत सकालो की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 649/2025 धारा 318(4), BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान दिनांक 18.11.25 को आरोपी अनीश गिरी, सद्दाम आलम, वर्षा सिंह पोर्ते को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था एवं प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी दौरान विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ के दौरान पता चला की अंबिकापुर के नवयुवक भी गेमिंग व फॉड से संबधित रूपये उनके तथा अन्य लोगों के खाता में प्राप्त कर एटीएएम के माध्यम से आहरण कर अन्य बैंक खातों में सीडीएम मशीन के माध्यम से डिपॉजिट किया करते थे जिससे उन्हें कमीशन मिलता था।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 10 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो सभी के द्वारा जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के बैंक खाते की जाँच दौरान पता चला की अन्य राज्यों में भी इनके बैंक खातों के विरुद्ध रिपोर्ट पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोबाइल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों द्वारा कुछ पैसों के लालच में खुद के खाते को मिल आउट की तरह प्रयोग में लाने के लिए दिया तथा साथ में सहभागिता करते हुए स्वयं से एटीएम से पैसे निकालकर दूसरे खातों में पैसे का स्थानांतरण किया। सभी अभिभावक और शिक्षकों से अनुरोध हैं कि सभी बच्चों को इस प्रकार के लालच से दूर रहने के बारे में समझाइस दे तथा कभी भी अपना खाता या सिम कार्ड को किसी अन्य को ना दें आपका थोड़ा सा लालच बड़ी सजा बन सकता है। साइबर अपराधियो के लिए म्यूल ना बने।

प्रकरण में संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक अमृत सिंह, अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह, साइबर थाने से प्रवीण प्रताप सिंह एवं विकाश तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सरगुजा पुलिस की जनहित में अपील

सरगुजा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि अपने मोबाइल फोन, सिम कार्ड अथवा बैंक खाते किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु न दें और न ही बेचें। ऐसा करना गैरकानूनी है तथा आपके बैंक खाते या मोबाइल नंबर का उपयोग साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों में किया जा सकता है, जिसके लिए आपके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।

अपना बैंक खाता एवं सिम कार्ड के दुरुपयोग में बचाने सरगुजा पुलिस की आम नागरिकों से अपील

सावधान रहें — सुरक्षित रहें

  • किसी भी प्रकार के लालच, झांसे या फर्जी ऑफर में न फँसें।
  • “कम समय में अधिक मुनाफा”, “घर बैठे पैसे कमाएँ”, “आसान ऑनलाइन इनकम” जैसे प्रलोभन अक्सर साइबर ठगी के तरीके होते हैं।
  • अपने बैंक खाते, OTP, ATM PIN, UPI PIN, पासवर्ड एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
  • अनजान लिंक, कॉल एवं मैसेज से सतर्क रहें।
  • साइबर फ्रॉड से बचें, जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें।
  • न स्वयं साइबर अपराध का हिस्सा बनें और न ही किसी अन्य को बनने दें।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार