जामपारा कोरिया में आबकारी उड़नदस्ता की कार्यवाही : 3 किलो गांजा के साथ डीलर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोरिया | न्यूज अपडेट

न्यूजवॉल सरगुजा संभाग : संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कोरिया जिले के जामपारा निवासी लक्ष्मण को लगभग 3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम बैकुंठपुर में मदिरा दुकान की जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जामपारा निवासी लक्ष्मण अपने घर में भारी मात्रा में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए लक्ष्मण के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके शयन कक्ष से एक झोले में 2.883 किलोग्राम (लगभग 3 किलो) मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को बैकुंठपुर न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की अहम भूमिका रही।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने कहा कि सरगुजा संभाग में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए टीम प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार