आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी.. अम्बिकापुर के दो नशीले इंजेक्शन विक्रेताओं से 76 नग  इंजेक्शन जब्त कर भेजा जेल

न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा : संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में दो अलग-अलग कार्यवाहियों में कुल 76 नग नशीले इंजेक्शन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पहली कार्यवाही (02 अप्रैल 2026) गश्त के दौरान अजिरमा बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, जो भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पूरनम विश्वकर्मा (निवासी कटकोना पटना, जिला सूरजपुर) बताया, जो वर्तमान में अंबिकापुर के कालीघाट क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।
तलाशी के दौरान उसके पास से:
22 नग Rexogesic Injection
22 नग Avil Injection
कुल 44 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

दूसरी कार्यवाही आज 03 अप्रैल 2026 को
मुखबिर की सूचना पर जेल तालाब, दर्रीपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आराधना नामक महिला आरोपी को पकड़ा गया, जो खुलेआम नशीले इंजेक्शन बेच रही थी। उसके कब्जे से: 20 नग RexogesicInjection12 नग Avil Injectionकुल 32 नग इंजेक्शन जब्त किए गए।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act की धारा 22(सी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

कार्यवाही के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि जेल तालाब क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि नशेड़ियों द्वारा कई बार जेल कर्मियों तक को निशाना बनाया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिला की लंबे समय से तलाश थी और वह जेल तालाब क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन बेचकर माहौल खराब कर रही थी। सटीक सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया, आगे मीडिया से चर्चा दौरान अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को नशा मुक्त करने के लिए आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार प्रयास कर रही है।और इस मामले में जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है। ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारूराम, अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, महिला सैनिक चंद्रावती, राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार