घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

न्यूजवॉल जिला बलरामपुर : थाना चांदो क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान अपने दादा की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अरुण केरकेटा (20 वर्ष), पिता प्रेम केरकेटा, निवासी नवाडीह, थाना चांदो, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के विरुद्ध अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले में प्रार्थिया मुनिया केरकेटा (64 वर्ष) ने थाना चांदो में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 जून 2026 को उनका नाती अरुण केरकेटा घर आया था।

इसी दौरान उसके दादा भुवनेश्वर केरकेटा (65 वर्ष) ने उसे नहाने, कपड़े धोने और कोई कामकाज नहीं करने को लेकर समझाइश दी। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने घर में रखे बसुला (धारदार हथियार) से अपने दादा के सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना चांदो में मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर विभिन्न थाना एवं चौकी पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया गया।
तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राजपुर-बरियों मार्ग की ओर भागने की फिराक में है।

सूचना पर थाना चांदो और थाना राजपुर की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से हत्या का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्त में आ गया, जिससे गंभीर अपराध के मामले में शीघ्र कार्यवाही का उदाहरण सामने आया है।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार