सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’’ के जिले में सफल आयोजन हेतु जिला  नोडल अधिकारी नियुक्त

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’’ 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 की अवधि के लिए एक वर्षव्यापी राष्ट्रीय स्मरणोत्सव के रूप में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की समन्वित भागीदारी के साथ आयोजित किया जाना है। ताकि व्यापक पहुंच और जनभागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।

शासन के निर्देशानुसार जिले में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ’’अटूट आस्था के 1000 वर्ष’’ के आयोजन के तहत् दिए जाने वाले दिशा-निर्देश का पालन एवं क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह आयोजन दो प्रमुख स्तंभो अर्थात यात्राओं और कार्यक्रमों पर आधारित है, ताकि राष्ट्रव्यापी स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके और समाज के सभी वर्गों के तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके। गतिविधियों का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सभी शिवालयों (शिव मंदिरों) में भक्तिपूर्ण, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से संपन्न किया जाएगा और व्यापक जनहित सुनिश्चित किया जाना है।

11 मई 2026 को सोमनाथ में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के केन्द्र एवं राज्य संरक्षित ऐतिहासिक, पुरातात्विक प्राचीन शिवालयों/स्मारक में विशेष कार्यक्रम का सीधा प्रसारण/प्रदर्शनी  और सभाओं का आयोजन किया जाना है।

  • Related Posts

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए

    न्यूजवॉल अपडेट छत्तीसगढ़ : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (IPS.) के निर्देशन में एवं…

    शिक्षा विभाग की कार्यवाही कूटरचना और वित्तीय अनियमितता में दो सस्पेंडेड,जनगणना कार्य में लापरवाही पर चार शिक्षकों की रोकी गई वेतनवृद्धि रोकी गई

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही, वित्तीय अनियमितता एवं अनुशासनहीनता के मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए

    शिक्षा विभाग की कार्यवाही कूटरचना और वित्तीय अनियमितता में दो सस्पेंडेड,जनगणना कार्य में लापरवाही पर चार शिक्षकों की रोकी गई वेतनवृद्धि रोकी गई

    शिक्षा विभाग की कार्यवाही कूटरचना और वित्तीय अनियमितता में दो सस्पेंडेड,जनगणना कार्य में लापरवाही पर चार शिक्षकों की रोकी गई वेतनवृद्धि रोकी गई

    सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर लगातार  कार्रवाई जारी..दो अलग-अलग प्रकरणों में 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, कई राज्यों से जुड़ी ऑनलाइन शिकायतें सामने आईं

    सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर लगातार  कार्रवाई जारी..दो अलग-अलग प्रकरणों में 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, कई राज्यों से जुड़ी ऑनलाइन शिकायतें सामने आईं

    सरगुजा पुलिस म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही 05 राज्यो से थी साइबर  पोर्टल के माध्यम से म्यूल खाते के विरुद्ध आनलाइन ठगी शिकायत गिरफ्तार

    सरगुजा पुलिस म्यूल अकाउण्ट के विरूद्व सख्त कार्यवाही 05 राज्यो से थी साइबर  पोर्टल के माध्यम से म्यूल खाते के विरुद्ध आनलाइन ठगी शिकायत गिरफ्तार

    राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार के खेल मंत्रालय,छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग तथा NSS के संयुक्त तत्वावधान में 6 दिवसीय”कार्यक्रम अधिकारी प्रशिक्षण” कार्यशाला सम्पन्न : जानिए क्या कहा साइबर विषेशज्ञ ने

    17 वर्षों से फरार वारंटी की गिरफ्तारी सहित सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान के तहत कुल 77 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामील कर माननीय न्यायालय को प्रस्तुत किया गया

    17 वर्षों से फरार वारंटी की गिरफ्तारी सहित सरगुजा पुलिस द्वारा अभियान के तहत कुल 77 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामील कर माननीय न्यायालय को प्रस्तुत किया गया