बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए

न्यूजवॉल अपडेट छत्तीसगढ़ : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (IPS.) के निर्देशन में

एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत मात्र 12 घंटे के भीतर 22 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कई ऐसे वारंटी भी शामिल हैं जो वर्षों से फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 1 जून 2026 की सुबह 3 बजे से जिलेभर में विशेष धरपकड़ अभियान शुरू किया गया।
अभियान के दौरान थाना एवं चौकी स्तर पर गठित पुलिस टीमों ने व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 22 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें थाना रामानुजगंज एवं थाना कुसमी से सर्वाधिक 4-4 वारंटी, थाना रघुनाथनगर से 3, थाना बसंतपुर एवं चौकी वाड्रफनगर से 2-2 तथा अन्य थाना-चौकियों से एक-एक वारंटी की गिरफ्तारी की गई।

सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई निगरानी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बलरामपुर-रामानुजगंज जिला झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं से जुड़ा हुआ है, जिसके कारण असामाजिक तत्वों की आवाजाही की संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए जिलेभर में एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त एवं वाहन जांच अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं।
इसके अलावा थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा उनके निवास स्थानों पर पहुंचकर सत्यापन किया जा रहा है तथा उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी जा रही है। बैंक एटीएम, सर्राफा प्रतिष्ठानों, लॉज, ढाबों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों की भी नियमित जांच की जा रही है।

असामाजिक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। बेवजह घूमने वाले, नशेड़ी एवं अन्य असामाजिक तत्व यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बलरामपुर पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ :डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी…

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस