अवैध ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में शामिल आरोपी गिरफ्तार, कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में  : थाना कोतवाली

न्यूज़वॉल सरगुजा अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में साइबर सेल एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सट्टा मामले में शामिल एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वयं शामिल होकर अपना बैंक खाता खुलवाया था, जिसका उपयोग आपराधिक कृत्य से अर्जित रकम के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। आरोपी के कब्जे से आईफोन 16 प्रो एवं रेडमी कंपनी का एक मोबाइल फोन कुल दो नग मोबाइल जब्त किए गए हैं। अवैध जुआ-सट्टा प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही लगातार जारी है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 13/01/2025 को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सरगुजा साइकिल स्टोर के सामने स्थित एक मकान में सुधीर गुप्ता द्वारा कमरे में कार्यालय बनाकर टीवी सेटअप के माध्यम से क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
निर्देशानुसार थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड  की। रेड के दौरान राहुल अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल एवं राहुल कुमार सोनी को हिरासत में लिया गया।

AD. Space

मौके से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई—
234 नग एटीएम कार्ड 77 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड 78 ,नग विभिन्न बैंकों के चेकबुक 73 नग सिम लगे मोबाइल फोनb,81 नग विभिन्न बैंकों की पासबुक,08 नग विभिन्न यूपीआई के बारकोड स्कैनर,13 नग विभिन्न व्यक्तियों के मूल आधार कार्ड,04 नग पैन कार्ड की छायाप्रति,04 नग आधार कार्ड की छायाप्रति,07 नग बैंक जमा पावती,01 प्रति न्यायालय का सुपुर्दनामा आदेश
01 प्रति निकासी पर्ची भरा फॉर्म,22 नग डायरी/रजिस्टर में लिखित ऑनलाइन सट्टा पट्टी बहीखाता
एलईडी टीवी सेट (रिमोट, वायर सहित), जियो कंपनी का वाई-फाई सेटअप बॉक्स प्लास्टिक टेबल 01, कुर्सी 02, स्टूल 02,नगद राशि ₹1,54,100/-
बरामद मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹20 लाख आंकी गई।प्रकरण में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 38/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 एवं 336(3), 338, 61(2), 340(2), 111 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी रही।फरार आरोपी की गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान फरार आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को पुणे, महाराष्ट्र से हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया तथा ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने पूर्व गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया। सट्टे की रकम से खरीदी गई फॉर्च्यूनर कार प्रस्तुत करने पर उसे जब्त किया गया।
दिनांक 20/01/2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उसके घर एवं संभावित ठिकानों की तलाशी में सट्टे से अर्जित ₹6,45,430 नगद, आभूषण एवं उनके बिल, जमीन संबंधी दस्तावेज, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

बैंक खातों के दुरुपयोग का खुलासा

जांच में पाया गया कि आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा द्वारा मुजाहिद अली खान के नाम से जारी सिम कार्ड का उपयोग कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए गए थे, जिनके माध्यम से फोनपे एवं गूगल पे से ऑनलाइन सट्टा संचालन हेतु लेन-देन किया जाता था।
सिम धारक मुजाहिद अली खान (उम्र 26 वर्ष), निवासी नवागढ़, शहीद अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 42, अंबिकापुर, जिला सरगुजा को तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने आयुष सिन्हा को अपने नाम से सिम निकालकर बैंक खाता खोलने के लिए दिया था तथा इसके एवज में लाखों रुपये प्राप्त किए। उक्त रकम से उसने आईफोन 16 प्रो एवं रेडमी मोबाइल खरीदा तथा सट्टा संचालन में सहयोग किया।
आरोपी के कब्जे से दोनों मोबाइल जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

कार्रवाही में शामिल पुलिस अधिकारी

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक अमनपुरी अशोक यादव एवं रमेश राजवाड़े की सक्रिय भूमिका रही।
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार