सोमनाथ स्वाभिमान पर्वः शिव मंदिर देवगढ़ में उमड़ा आस्था का जन सैलाब “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है”-संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

छत्तीसगढ़ की बौद्धिक विरासत सहेजने वाले पाण्डुलिपि संरक्षकों का किया गया सम्मान

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर सोमवार को उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर में देवगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विरासत का गौरव
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर जनवरी 1026 में हुए हमले के 1000 वर्ष और 1951 में हुए इसके जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होना हमारी सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति को दर्शाता है। उन्होंने कहा,

यह हमारे राष्ट्र के गौरव और  सांस्कृतिक विरासत की अमरता का उत्सव है। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों ने गुजरात में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विकसित राष्ट्र के निर्माण में परंपराओं का महत्व
विशिष्ट अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारे वैभवशाली इतिहास का दर्शन कराता है। भारत आज अपनी पुरानी सभ्यताओं के साथ विश्वगुरु बनने और विकसित राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने इसे हर्ष और स्वाभिमान का समय बताते हुए कहा कि आज पूरे क्षेत्र में आस्था और विश्वास का दीप जल रहा है।

कलेक्टर सरगुजा अजीत वसंत ने पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यताएं और अतुलनीय संस्कृति हमारी पहचान हैं, जिन्हें धारण करना गौरव की बात है।

धरोहर संरक्षकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर  ‘पाण्डुलिपि’ के संरक्षण एवं सर्वे कार्य में जुटे नागरिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में संरक्षकः श्रीमती रश्मि मिश्रा, शैलेष मिश्रा (झिरमिटी), दिवाकर शर्मा (गोधनपुर), रासबिहारी मिश्र (अम्बिकापुर), महेश्वर शाह (कराकी) एवं साहू शाह (दोरना)। सर्वेयर में श्रीश मिश्र, अनूप किण्डो, गौरव पाठक (अम्बिकापुर),  दामोदर सिंह (ट्रेसर) एवं अजीत सिंह कंवर (लूण्ड्रा)।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शिशिकला सिंह, कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल, जिला पंचायत CEO विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम श्री राम राज सिंह, जनपद सीईओ  वेदप्रकाश गुप्ता एवं स्थानीय सरपंच-जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार