फर्जी आरटीओ अधिकारी बनकर युवक से 20 हजार की लूट : 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार थाना गांधीनगर की कार्यवाही..

न्यूजवॉल सरगुजाअम्बिकापुर :  सरगुजा जिले में आरटीओ अधिकारी बनकर युवक से नगदी लूटने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और नगद राशि भी जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप लकड़ा ग्राम मरकाडाड थाना राजपुर जिला बलरामपुर द्वारा दिनांक 14/03/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 तारीख की शाम करीब 6-00 बजे  अपने ससुर के साथ मोटर सायकल से हॉस्पिटल से गाधीचौक की ओर आ रहा था कि राज पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा ही था तभी एक काला रंग का बुलेट मोटर सायकल में सवार एक व्यक्ति आया और प्रार्थी का रास्ता रोकते हुये धमकी देते हुये बोलने लगा की तुम्हे रूकने के लिये बोला तो क्यो नहीं रूका, बोलते हुए गाली गलौज करते हुये धक्का मुक्की करने लगा, और स्वयं को आरटीओ का अधिकारी शहजोर अली होना

बताकर जबरन प्रार्थी के पर्स में रखा 10,000 रुपये एवं शर्ट के पाकिट में रखा 10000 रुपये कुल 20 हजार रुपये नगद रकम लूट कर अपने पास रख लिया और पर्स को प्रार्थी की ओर फेक दिया और धमकी देते हुये वहा से भगा दिया, बाद में प्रार्थी अपने परिचितो को घटना की बात बताया फिर आरटीओ आफिस में जाकर पता करने पर कोई इस नाम का अधिकारी नही होना पाया, फिर पता करने पर पता चला कि उसका नाम शहजोर अली पिता अयुब अली निवासी सतीपारा इरानी मोहल्ला का रहने वाला है, शहजोर अली प्रार्थी को डरा धमकाकर 20000 रुपये का लूट किया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 143/26 धारा 126(2), 309(4),204  बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं //SSP सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्दश दिए गए थे, इसी क्रम मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पत्ता तलाश कर पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम शहजोर अली पिता अयुब अली उम्र 24 वर्ष साकिन सतीपारा थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,

AD.Space

आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बुलेट मोटरसायकल एवं 1000 रुपये नगदी जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूर्व मे संजय पार्क के सामने से एक अन्य व्यक्ति से 1130 रुपये का लूटपाट किया गया था, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे  अपराध क्रमांक 118/26 धारा 309(3) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था, उक्त मामले मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा भी आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक ललन गुप्ता, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मण्डल, मोतीलाल केरकेट्टा, घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    अंबिकापुर जिला पंचायत CEO का ग्राम करजी और बेलखरिखा दौरा.. लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश..

    न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा : जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत करजी और जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का आज दौरा किया। निरीक्षण के…

    देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि के लिए भी दुआ करें.. पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने हज जायरीनों को दी शुभकामनाएं एवं भावभीनी विदाई

    न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा :  छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा अंबिकापुर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंबिकापुर जिला पंचायत CEO का ग्राम करजी और बेलखरिखा दौरा.. लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश..

    • By admin
    • April 14, 2026
    अंबिकापुर जिला पंचायत CEO का ग्राम करजी और बेलखरिखा दौरा.. लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश..

    देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि के लिए भी दुआ करें.. पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने हज जायरीनों को दी शुभकामनाएं एवं भावभीनी विदाई

    • By admin
    • April 12, 2026
    देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि के लिए भी दुआ करें.. पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने हज जायरीनों को दी शुभकामनाएं एवं भावभीनी विदाई

    NDPS केस का फरार आरोपी शहजाद उर्फ रिंकू सूरजपुर से दबोचा गया,295 नग कैप्सूल के साथ गिरफ्तार आरोपी भोले घसिया फरार : आबकारी उड़नदस्ता

    • By admin
    • April 11, 2026
    NDPS केस का फरार आरोपी शहजाद उर्फ रिंकू सूरजपुर से दबोचा गया,295 नग कैप्सूल के साथ गिरफ्तार आरोपी भोले घसिया फरार : आबकारी उड़नदस्ता

    स्काउटिंग के आदर्शों से आलोकित होगा सरगुजा—नौ वर्षों पश्चात् भव्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    • By admin
    • April 11, 2026
    स्काउटिंग के आदर्शों से आलोकित होगा सरगुजा—नौ वर्षों पश्चात् भव्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

    महिला की जघन्य हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, अवैध सम्बन्ध की आशंका बनी वारदात की वजह : सरगुजा पुलिस

    • By admin
    • April 11, 2026
    महिला की जघन्य हत्या के मामले मे आरोपी गिरफ्तार, अवैध सम्बन्ध की आशंका बनी वारदात की वजह : सरगुजा पुलिस

    पटवारी और रेवेन्यू इंस्पेक्टर निलंबित कार्य में लापरवाही बरतने पर सरगुजा कलेक्टर की कार्यवाही

    • By admin
    • April 11, 2026
    पटवारी और रेवेन्यू इंस्पेक्टर निलंबित कार्य में लापरवाही बरतने पर सरगुजा कलेक्टर की कार्यवाही