विश्रामपुर तहसील का चपरासी कर रहा था नशीली दवाओं की सप्लाई सरगुजा आबकारी उड़नदस्ते ने धर दबोचा.. 608 नग टैबलेट कैप्सूल जप्त..

न्यूज़वॉल जिला सूरजपुर : सरगुजा आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 01 मार्च की शाम

जिला सूरजपुर में उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विश्रामपुर तहसील में पदस्थ एक चपरासी को लग्जरी कार में नशीली दवाओं की सप्लाई करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि तिलसिंवा ग्राउंड, सूरजपुर के पास एक व्यक्ति अपनी कार में नशीले टैबलेट सप्लाई करने वाला है।

AD. Space

सूचना की पुष्टि के बाद आबकारी टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन Nissan Magnite (CG29AG1098) को रोककर तलाशी ली।

वाहन में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक साहू, निवासी गोविंदपुर साहू पारा, जिला सूरजपुर बताया। पूछताछ में उसने स्वयं को पूर्व में कलेक्ट्रेट सूरजपुर में कार्यरत तथा वर्तमान में विश्रामपुर तहसील में पदस्थ चपरासी होना स्वीकार किया।
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में रखे एक काले बैग से

560 नग Alprazolam Tablet
48 नग Spasmo Proxyvon Plus Capsule
कुल 608 नग नशीली दवाएं बरामद की गईं।
आरोपी के कब्जे से लग्जरी कार एवं समस्त नशीली दवाओं को जब्त कर उसके विरुद्ध NDPS

एक्ट की धारा 22(सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को 02 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय, सूरजपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश जारी किया गया।

यह कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सरगुजा आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार