NDPS मामले मे इंड तो इंड कार्यवाही जारी.. मामले में  मुख्य सप्लायर सहित 02 आरोपी औरंगाबाद, गया, बिहार राज्य से गिरफ्तार गांधीनगर थाना की कार्यवाही..

न्यूजवॉल अम्बिकापुर सरगुजा : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश  अग्रवाल के दिशा निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा NDPS मामले की गई की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17/जून/24 को थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा लटोरी रोड में चठिरमा बैरियर के आगे वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था,

उसी दौरान लटोरी रोड तरफ से आ रही सफेद रंग की आल्टो कार क्रमाक J01DC3645 का चालक वाहन चेकिंग होता देखकर अपनी कार को बैंक कर पीछे ले जाने लगा जिसे आवाज देकर रुकने का इशारा करने पर गाड़ी से उतर कर भागने लगा जिसे हमराह स्टॉफ की मदद से पकड़ कर पूछताछ किया गया, संदेही पंकजधर दुबे के कब्जे के अल्टो कार की तलाशी लेने पर कुल Rexogesic buprenorphine injection ip 02ml ampoule 1500 नग व Avil pheniramine maleate injection ip 10ml वायल कुल 1500 नग बरामद हुआ।

जिस संबंध में विधिवत कार्यवाही करते हुए संदेही पंकज घर दुबे द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिये जाने पर उपरोक्तानुसार नशीले पदार्थ को जप्त कर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 364/24 धारा 22 सी 27, 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपी पंकजधर दुबे को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो अम्बिकापुर के आरिफ हुसैन एवं अन्य को नशे का इंजेक्शन व सीरप बेचना बताया था। साथ ही रॉकी कुमार से होलसेल मे सिरफ एवं इंजेक्शन प्राप्त कर खाते के माध्यम से पैसा लेन देन करना बताया गया था।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर पुलिस टीम को मामले मे इंड तो इंड कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पत्ता तलाश किया जा रहा था, इस दौरान पत्ता चला कि आरोपी आरिफ हुसैन जिला औरंगाबाद के जेल मे एनडीपीएस एक्ट के मामले मे निरूद्ध है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पूर्व में प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया था।

प्रोडक्शन वारंट के पालन में आरोपी आरिफ हुसैन को जेल औरंगाबाद से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया । थाना गांधीनगर के अपराध 364/2024 धारा 22 सी. 27. 29 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी आरिफ हुसैन पिता स्व० शब्बीर हुसैन उम्र 26 वर्ष निवासी ईमलीपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर की संलिप्तता का साक्ष्य पाये जाने से अनुमति प्राप्त कर विधिवत आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपी रॉकी कुमार का पत्ता तलाश किया जा रहा था, दौरान पत्ता तलाश आरोपी रॉकी कुमार के बिहार मे होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम को आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु बिहार रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी रॉकी कुमार को पकड़कर पुछताछ किया गया

AD. Space

जो आरोपियों द्वारा अपना नाम रॉकी कुमार आत्मज प्रदीप प्रसाद उम्र 32 वर्ष साकिन धानी टोला थाना कोतवाली जिला गया बिहार का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर होलसेल पर दवा बेचने का काम करना एवं इसी दौरान पंकज कुमार सिंह निवासी नबीनगर जो भारत मेडिकल स्टोर के नाम से

मेडिकल दुकान का संचालन करता है को नशे का इंजेक्शन बेचना बताया। आरोपी पंकज कु‌मार सिंह के माध्यम से ही उसका परिचय पंकजधर दुबे से हुआ था जिसके बाद खाता में रूपये लेकर उसे भी नशे का इंजेक्शन व सीरप बेचना बताया। आरोपी का वर्तमान में प्रयुक्त मोबाईल फोन मय सीम को जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के. समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अमृत सिंह, अतुल शर्मा सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार