स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में कलेक्टर सख्त, शिक्षकों की शत-प्रतिशत आधार आधारित उपस्थिति के निर्देश अपार आईडी निर्माण कार्य,सहित लंबित मामलों पर जताई नाराज़गी..

न्यूज़वालअंबिकापुर :  कलेक्टर सरगुजा अजीत वसंत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO), संबंधित अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

पद एवं विषयवार रिक्त पदों पर भर्ती

कलेक्टर सरगुजा अजीत वसंत ने जिले के सभी शासकीय स्कूलों की पदवार एवं विषयवार रिक्तियों की जानकारी ली। उन्होंने आगामी शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व अतिथि शिक्षक एवं अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए सत्र में किसी भी विद्यालय में शिक्षक की कमी के कारण शिक्षण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए।

बौद्धिक विकास के न्यूज़ डेस्क और बेसिक नॉलेज

बैठक में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में “न्यूज डेस्क” के रूप में दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में समसामयिक ज्ञान एवं अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होगा। साथ ही प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान के 25 से 30 प्रश्न-उत्तर तैयार कर नियमित अभ्यास कराने के निर्देश भी दिए।

एमडीएम और अन्य बुनियादी सुविधाएं

कलेक्टर ने आगामी सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी जर्जर एवं मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की सूची तैयार कर चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कर नियमानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के संबंध में कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में गैस सिलेंडर का उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, उन्हें प्राथमिकता से चिन्हांकित कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही एमडीएम की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

अनुकंपा एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण

बैठक में अनुकंपा नियुक्ति एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित कर्मचारियों को जिला कार्यालय की स्वीकृति के बिना पुनः उपस्थिति की अनुमति न दी जाए। उन्होंने सभी शिक्षकों की आधार आधारित उपस्थिति (बायोमेट्रिक/आधार लिंक) पंजीयन प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पेयजल विहीन स्कूलों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक विद्यालय परिसर में आवश्यकतानुसार एक बोरवेल खनन कराने के निर्देश दिए।

अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर ने बच्चों के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर प्रकरण एसडीएम कार्यालय को प्रेषित करें। विभागों के समन्वय से प्रमाण पत्र निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दस्तावेजीकरण और शिविरों का आयोजन

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रमाण पत्र निर्माण हेतु ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय-सीमा में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।बैठक में जिला पंचायत CEO विनय कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा, डीएमसी सर्वजीत पाठक सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित बीआरसी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार