फरार प्राध्यापक की गंदी हरकतें : महिला को अश्लील मैसेज, शादी तक तुड़वाई—आखिरकार गिरफ्तार..

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : शिक्षक के गरिमामयी व्यक्तित्व  को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2025 में शासकीय राजमोहिनी कन्या महाविद्यालय के इतिहास विषय के सहायक प्राघ्यापक चंद्र किशोर कौशल पीड़िता छात्रा को व्हाट्सप पर मैसेज भेजा करता था जिसका शिष्टाचार वश पीड़िता कभी कभी रिपलाई कर दिया करती थी।

  • पीड़िता ने महाविद्यालय के प्राध्यापक की प्रताड़ना से तंग आकर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट•
  • पीड़िता को मोबाइल पर भेजता था अश्लील मैसेज।
  • कोतवाली पुलिस द्वारा न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार
  • घटना के बाद से आरोपी प्राध्यापक लगातार फरार था, महाविद्यालय ने दी थी जानकारी

आरोपी ने पीड़िता को माह अक्टूबर-नवम्बर 2025 में व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील फोटो एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मैसेज करने लगा जिससे परेशान होकर चंद्र किशोर का नम्बर ब्लॉक कर दी एवं घटना की जानकारी अपने परिजन एवं महाविद्यालय प्रबंधन को दी जिस पर आरोपी को परेशान नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी।

महाविद्यालय में शिकायत करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को और अधिक परेशान करना प्रारंभ कर दिया। पीड़िता की दिनांक 01. मई 2026 को विवाह होना था। जो आरोपी द्वारा वर पक्ष वालों को पीड़िता के बारे में भ्रमित कर शादी तुड़वा दिया गया।

दिनांक 27.02.2026 को आरोपी अपने साथियों के साथ पीड़िता को सुनसान स्थान पर लेजाकर 01 नग सैमसंग अल्टरा एवं 01 नग विवो का मोबाईल इत्यादि छीन लिया एवं वहां से भाग गया। जिससे पीड़िता मानसिक पीड़ा, अपमान एवं सामाजिक दबाव के कारण थाना अम्बिकापुर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अम्बिकापुर में अपराध क्र- 160/2026 धारा 75(1)(ii),78,79,309(4),3(5) बी.एन.एस. एवं 67 आई.टी. एक्ट का अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी चंद्र किशोर कौशल के संबंध में प्राचार्य शासकीय राजमोहनी देवी महाविद्यालय से जानकारी प्राप्त की गई एवं आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा पता तलाश की जा रही थी।

कल दिनांक 04.05.2026 मई को प्रकरण के आरोपी चन्द्रकिशोर माननीय न्यायालय अम्बिकापुर में आत्मसमर्पण किये जाने के पश्चात न्यायालय अम्बिकापुर से गिरफ्तार किये जाने हेतु अनुमति प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी डॉ0 चन्द्रकिशोर कौशल पिता सुभाष राम उम्र 30 वर्ष निवासी बाबूपारा अम्बिकापुर थाना मणिपुर जिला सरगुजा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली अंबिकापुर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, आरक्षक बृजेश राय, अहसान फिरदौसी, नितिन सिन्हा सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार