संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्यवाही तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार.. 1704 नग नशीला कैप्सूल एवं 100 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर तीनों आरोपियों को भेजा जेल

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है..  दिनांक 17/4/2026 को रात्रि 10 बजे मुखबिर की सूचना पर कुम्हारपारा महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा में दो आरोपियों गौतम बनवासी एवं जगजीवन प्रजापति के कब्जे से 1704 नग SPASMO PROXYVON PLUS CAPSULE जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई..

आरोपी गौतम बनवासी तथा जगजीवन प्रजापति दोनों महेशपुर थाना सीतापुर जिला सरगुजा के ही रहने वाले हैं।। उक्त दोनों आरोपियों ने अपने मेमोरेंडम में बताया कि उक्त नशीली गोलियों को उन्होंने बेलखरिखा थाना दरिमा जिला सरगुजा निवासी शेख अयातुल्ला उर्फ भोलू खान से खरीदा था। उन्होंने यह भी बताया कि भोलूखान अंबिकापुर में बस स्टैंड में स्थित श्याम लॉज में रहकर आजकल नशीला इंजेक्शन कैप्सुल टेबलेट का सप्लाई कर रहा है।।

उक्त दोनों आरोपियों ने यह भी बताया कि भोलू खान सीतापुर थाने के एक मर्डर केस में फरार चल रहा है..उक्त दोनों आरोपियों की सूचना को मैने आदरणीय सरगुजा आईजी श्री दीपक झा सर से साझा की तथा भोलू खान का मोबाइल नंबर आईजी सर को उपलब्ध कराया..आईजी सर की मदद से भोलू खान का मोबाइल नंबर का लोकेशन अंबिकापुर मे ही श्यामलाज में दिखाया तो तत्काल श्याम लॉज में

आज दिनांक 18-04-26 को सुबह दबिश देकर शेख अयातुल्लाह उर्फ भोलू खान को पकड़ा गया.. भोलू खान के कब्जे से 50 नग REXOGESIC INJECTION तथा 50 नग AVIL INJECTION भी बरामद किया गया.. तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी 22सी एवं 29 के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि भोलू खान की तलाश हम लोगों को बहुत दिनों से थी यह सरगुजा के कई क्षेत्रों में नशीला इंजेक्शन, टैबलेट, कफ सीरप सभी चीजों की सप्लाई करता आ रहा था..यह मोबाइल नंबर बदल देता था इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा था। कल सटीक सूचना मिली जिस वजह से हम लोगों को भोलूखान को पकड़ने में सफलता हाथ लगी।। भोलू खान ने खुद भी स्वीकार किया कि वह एक मर्डर केस में फरार चल रहा है।।

उक्त कार्यवाही सरगुजा आईजी  दीपक झा सर के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई।। उक्त कार्रवाई में साइबर टीम के अमित निकुंज, मुख्य आबकारी आरक्षक अशोक सोनी,रमेश दुबे,कुमारूराम, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह महिला सैनिक चंद्रावती एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

  • Related Posts

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ :डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी…

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस