रेवापुर मोड़-पोडिपा मार्ग एवं नाला पुल निर्माण का भूमिपूजन संपन्न, 5.52 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य विधायक लुण्ड्रा प्रबोध मिंज ने किया भूमिपूजन

NEWSWALLSसरगुजा :  जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोडिपा में रेवापुर मोड़ से पोडिपा पहुंच मार्ग तथा पोडिपा नाला पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। लगभग 5.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रबोध मिंज, विधायक लुण्ड्रा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीणजनों द्वारा विधायक का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया।

अपने उद्बोधन में विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि इस सड़क और पुल निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। पूर्व में उन्हें केवल आश्वासन मिलते रहे, लेकिन अब यह मांग पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से पोडिपा गांव, जो नाले के कारण दो भागों में बंटा हुआ था, अब सुगम आवागमन के माध्यम से एकजुट होगा।

यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष  देवनारायण यादव,  मंडल अध्यक्ष  राजू सिंह, सरपंच श्रीमती देवंती कुजूर, सोहन बड़ा, श्रीमती प्रिया पुष्प कुमार, श्रीमती तेरेसा केरकेट्टा, जनपद सदस्य श्रीमती करिश्मा केरकेट्टा, उप सरपंच श्रीमती बगदली, पूर्व सरपंच कृपा एक्का, परमेश्वर, बूथ अध्यक्ष  प्रेमचंद सूर्यवंशी, मुकेश गिरी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, उप सरपंच श्यामलाल तिग्गा, संजय सिंह, युवा मोर्चा मंत्री दारा सिंह, सत्यनारायण पन्ना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार