अंबिकापुर जिला पंचायत CEO का ग्राम करजी और बेलखरिखा दौरा.. लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश..

न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा : जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत करजी और जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत बेलखरिखा का आज दौरा किया। निरीक्षण के दौरान शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की  और निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों की गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश

सीईओ अग्रवाल ने ग्राम पंचायत करजी में निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनवाड़ी भवन की प्रगति का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने को निर्देशित किया। वहीं उन्होंने सीएससी सेंटर में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी गतिविधि का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों और महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा कर शेष आवासों को जल्द पूरा करने हेतु प्रोत्साहित किया।

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई के निर्देश

लखनपुर जनपद के भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल बेलखरिखा में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए। वहां कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत सचिव लालसाय की अनाधिकृत अनुपस्थिति और असंतोषजनक कार्यशैली पाए जाने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और आमजन की समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने पर कार्यवाही  की जाएगी।

संपूर्णता अभियान 2.0 और जनसंवाद

जिला पंचायत सीईओ  विनय अग्रवाल ने बेलखरिखा में वर्षों से अपूर्ण कार्यों की जांच कराकर उन्हें 15 दिवस के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में संबंधित सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध आरआरसी जारी करने की निर्देश दिए। साथ ही अधूरे प्रधानमंत्री आवासों को मई माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को निर्देशित किया। बेलखरिखा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के तहत संचालित ’संपूर्णता अभियान 2.0’ (28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026) की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। सीईओ ने विभिन्न स्वास्थ्य और पोषण सूचकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने हेतु ग्रामीणों और मितानिनों को प्रेरित किया।

विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार..

ग्रामीणों की मांग और क्षेत्र की आवश्यकता को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने दो आंगनवाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्य और एक नवीन उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए आश्वस्त किया। जल संरक्षण की दिशा में मनरेगा के माध्यम से किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग गांव के समग्र विकास के लिए करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, उप-अभियंता, सरपंच, पंच एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार