ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेज दिखाकर की थी 2 लाख की धोखाधड़ी थाना कोतवाली अंबिकापुर की कार्यवाही।

न्यूज़वॉलअंबिकापुर, सरगुजा : थाना कोतवाली पुलिस ने जमीन बिक्री के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से मुख्तारनामा आम (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी) जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

मामला इस प्रकार है

प्रार्थी प्रितपाल सिंह, निवासी चर्च रोड केदारपुर अंबिकापुर ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम मोरभंज, तहसील लटोरी, जिला सूरजपुर स्थित भूमि, जो मीना एवं देवपति के स्वामित्व में है, को आरोपी द्वारा अधिकार पत्र के माध्यम से प्राप्त बताया गया।
आरोपी राजेश कुमार पाण्डेय (41 वर्ष), निवासी तिवारी बिल्डिंग रोड, केदारपुर आनंद भवन, अंबिकापुर ने उक्त भूमि का सौदा दिनांक 21 जुलाई 2022 को कुल 35 लाख रुपये में किया। सौदे के तहत प्रार्थी ने 2 लाख रुपये अग्रिम राशि बैंक चेक के माध्यम से आरोपी को दिए। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि समस्त वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर पंजीबद्ध विक्रय पत्र निष्पादित किया जाएगा।

जांच के दौरान प्रार्थी को ज्ञात हुआ कि वास्तविक भूमि स्वामी द्वारा आरोपी के पक्ष में कोई अधिकार पत्र जारी नहीं किया गया था। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर भूमि पर अधिकार होने का झूठा दावा करते हुए प्रार्थी से 2 लाख रुपये प्राप्त कर लिए और बाद में रकम लौटाने में टालमटोल करने लगा।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 661/25 धारा 420 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच में सामने आए तथ्य

विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए तथा संबंधित दस्तावेज जप्त किए। जांच में पाया गया कि आरोपी ने 21 जुलाई 2022 को कूटरचित अधिकार पत्र दिखाकर भूमि विक्रय अनुबंध किया था, जबकि मूल भूमि स्वामी देवमति से आरोपी ने 6 मार्च 2023 को दो वर्ष के लिए

AD Space

मुख्तारनामा आम प्राप्त किया था।
प्रथम दृष्टया आरोपी के विरुद्ध धारा 467, 468 एवं 471 भादवि के अपराध परिलक्षित पाए जाने पर उक्त धाराएं भी जोड़ी गईं। आरोपी को हिरासत में लेकर धारा 91 जाफौ के तहत नोटिस देकर दस्तावेज प्रस्तुत कराए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक के.के. यादव, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा सहित प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की टीम सक्रिय रही।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भूमि क्रय-विक्रय से पूर्व दस्तावेजों की विधिवत जांच अवश्य कराएं ताकि किसी भी प्रकार की ठगी से बचा जा सके।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार