NDPS केस का फरार आरोपी शहजाद उर्फ रिंकू सूरजपुर से दबोचा गया,295 नग कैप्सूल के साथ गिरफ्तार आरोपी भोले घसिया फरार : आबकारी उड़नदस्ता

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। आज दिनांक 11.4.26 को आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आईटीआई कॉलोनी विश्रामपुर मकान नंबर 1030 में निवासरत भोले घसिया अपने घर से काफी मात्रा में नशीला इंजेक्शन टैबलेट कैप्सूल बेचता है।

मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने विश्रामपुर निवासी भोले घसिया के घर दबिश दी.. भोले घर पर मौजूद था। भोले के घर की तलाशी में उसके शयन कक्ष से 132 नग SPASMO PROXYVON PLUS capsule, 73 नग ALPRASCEN tablet एवं 90 नग ALPRAX Alprazolam tablet जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत

कार्यवाही कर रिमाण्ड के लिए सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया तभी सूचना मिली कि आरोपी अभिषेक कुमार साहू ( विश्रामपुर तहसील का चपरासी) जिसे 1/3/2026 को लगभग 600 नग कैप्सूल टैबलेट गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था, उस मामले का फरार आरोपी मो. शहजाद उर्फ रिंकू अपने घर में मौजूद है..आरोपी भोले घसिया को आबकारी नियंत्रण कक्ष सूरजपुर में दो आरक्षकों के हवाले कर  मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू के कब्रिस्तान मोहल्ला स्थित घर में

छापामार कार्रवाई की गई, घर में मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू उपस्थित मिला.. उसे अभिषेक कुमार साहू के अपराध क्रमांक 182/26  में गिरफ्तार किया गया.. मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू की जब गिरफ्तारी की जा रही थी ।तभी आबकारी नियंत्रण कक्ष से आरक्षक का फ़ोन आया कि पानी पीने के बहाने से आरोपी भोले घसियाचकमा देकर भाग गया..

उसकी काफी पतासाज़ी की गई परंतु उसे पकड़ा नहीं जा सका। थाना सूरजपुर में फरार आरोपी भोले घसिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया गया।। पूर्व मामले के आरोपी मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू को आज दिनांक 11/4/26 को माननीय न्यायालय सूरजपुर में रिमाण्ड लेकर जेल दाखिल किया गया।। 

सम्पूर्ण कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई तथा साथ में आबकारी उपनिरीक्षक टीआर केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारू राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार