धोखे से परिचितों के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर अन्य को बेचने का मामला,1 करोड़ 80 लाख का ट्रांजेक्शन, आरोपी  गिरफ्त में थाना गांधीनगर की कार्यवाही

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा पुलिस की म्यूल अकाउंट पर सख्त कार्यवाही सामने आई है जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड एवं सट्टा का रकम आहरण करने के लिए बैंक अकाउंट खरीदने – बेचने वाले के विरुद्ध थाना  गांधीनगर पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी वैभव सुर्यवंशी ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवापारा निवासी सुमित सिंह एवं अनुज सिंह ने घर बनवाने के लिए राशि का लेन – देन हेतु बैंक खाता की आवश्यकता होना बताकर आई.डी. बी.आई.

बैंक में प्रार्थी के नाम से 02 बैंक खाता खुलवाया और कुछ दिन बाद खाते से संबंधित ए.टी.एम. कार्ड चेक बुक, पासबुक मांग कर ले गया। प्रार्थी को जानकारी मिली की उसके बैंक खातों से 80 लाख एवं दूसरे खाते से 1 करोड़ के आस-पास का ट्रांन्जेक्शन हुआ है तब उसने बैंक में आवेदन देकर अपना खाता बंद करवाया एवं थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्र- 314/2026 धारा 318(4), 319, 317(4),3(5) बी.एन.एस. पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी अनुज सिंह को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया जिसने बताया कि वह अलग-अलग लोगों से बैंक खाता प्राप्त कर उसमे ऑनलाइन फ्रॉड एवं सट्टा का पैसा लेन देन एवं आहरण करता है।

आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी अनुज सिंह पिता सर्वजीत सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी चर्च के सामने नवापारा थाना गांधीनगर अम्बिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी सुमित सिंह निवासी नवापारा को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण में सम्मिलित अन्य लोगों के विरुद्ध जाँच जारी है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, आर. अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सरगुजा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउंट धारकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। विगत 10 दिनों में म्यूल अकाउंट के 4 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए खाता धारक एवं बैंक खाता खरीदने – बेचने वाले 20 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

म्यूल अकाउंट धारक एवं बैंक खाता, अवैध सिम खरीदी बिक्री के विरुद्ध सरगुजा पुलिस की निरंतर कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। सरगुजा पुलिस द्वारा युवाओं को ऐसे अनैतिक कार्यों में संलिप्त नहीं होने की पूर्व में भी अपील की गई है।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार