दुष्कर्म का आरोपी जम्मू से किया  गया गिरफ्तार थाना मणिपुर सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा-निर्देशन में थाना मणिपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर जम्मू ले जाया गया था, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

मणिपुर थाना सरगुजा पुलिस टीम ने त्वरित और सतत प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को जम्मू के विजयपुर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया। नाबालिग से महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में पूछताछ की गई, जिसमें पीड़िता ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए।

मामले अनुसार प्रार्थिया ने दिनांक 09/04/2026 को थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 24/01/2026 से किराए के मकान से बिना बताए लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इस पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 70/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान सूचना मिली कि पीड़िता आरोपी अजय शंकर तिवारी के साथ जम्मू के विजयपुर में है।

तत्पश्चात पुलिस टीम को तत्काल जम्मू रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने विजयपुर से नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया तथा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय शंकर तिवारी (उम्र 26 वर्ष), निवासी डोरला, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा बताया और अपराध स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर धारा 64(2)(ड़) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडेय, महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, राजेंद्र लकड़ा, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा एवं रामकेश्वर की सक्रिय भूमिका रही।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स बिलासपुर ने मिलकर करोड़ो की ठगी मामले में तीन लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए