स्काउटिंग के आदर्शों से आलोकित होगा सरगुजा—नौ वर्षों पश्चात् भव्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ सरगुजा के तत्वावधान में आयोजित होने वाला बेसिक स्काउटर एवं गाइडर प्रशिक्षण शिविर न केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, बल्कि जिले में स्काउटिंग के पुनर्जागरण का ऐतिहासिक अवसर भी है।

जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला मुख्य आयुक्त के नेतृत्व में इस शिविर की सफल तैयारियों हेतु जिला संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के समस्त पदाधिकारी, ब्लॉक सचिव, वरिष्ठ स्काउटर-गाइडर तथा रोवर-रेंजर उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

बैठक में जिला मुख्य आयुक्त तजिंदर सिंह बग्गा, जिला सचिव महेंद्र सिंह, जिला सह सचिव रेशमा लकड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त मनीष गुप्ता,एवं जिला संगठन आयुक्त योगेश विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वरिष्ठ स्काउटर दया शंकर सिंह, हरि प्रसाद राजवाड़े, सतीश भाई पटेल, वरिष्ठ गाइडर संगीता राज तिर्की, अरुणा टोप्पो, सुस्मिता मार्टिना एक्का, राष्ट्रपति रोवर विवेक सोनी, प्रमोद भगत, गोपाल सिंह, रवि यादव,सहित बड़ी संख्या में जिले के स्काउटर-गाइडर एवं रोवर-रेंजरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउटिंग परंपरा के अनुरूप अतिथियों को स्कार्फ पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत रूपरेखा जिला संगठन आयुक्त के द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया

उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण शिविर पूरे नौ वर्षों के लंबे अंतराल के पश्चात आयोजित किया जा रहा है, जो जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की दूरदर्शी सोच, दृढ़ संकल्प एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष परिणाम है। उनकी मंशा है कि जिले के शिक्षक स्काउटिंग के सिद्धांतों में दक्ष होकर विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं तथा उन्हें उच्च उपलब्धियों के लिए तैयार करें।

इस प्रशिक्षण के उपरांत जिले के शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्काउटिंग प्रशिक्षण प्रदान करने में सक्षम होंगे। विशेष रूप से वे विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों हेतु तैयार कर सकेंगे, जिससे जिले का गौरव राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा।

यह भी उल्लेखनीय है कि इस प्रशिक्षण शिविर में सरगुजा जिले के साथ-साथ आसपास के पड़ोसी जिलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी सहभागिता करेंगे, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर स्काउटिंग गतिविधियों का व्यापक विस्तार एवं आपसी समन्वय सुदृढ़ होगा।

अपने उद्बोधन में जिला मुख्य आयुक्त  तजिंदर सिंह बग्गा ने स्काउटिंग को व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला बताते हुए इसे जीवन में अपनाने का आह्वान किया, संगठन की एकजुटता को सफलता की कुंजी बताया, प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं व्यवहारिकता पर विशेष प्रकाश डाला यह प्रशिक्षण शिविर दिनांक 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक अंबिकापुर स्थित श्री साईं बाबा डे बोर्डिंग स्कूल सरगवा परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 200 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार