अभिव्यक्ति की आज़ादी खतरे में : पत्रकार ने जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप

विशेष रिपोर्ट

न्यूजवॉल अंबिकापुर सरगुजा : जिले के एक सक्रिय पत्रकार एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अमित कुमार पाण्डेय ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज अंबिकापुर को एक लिखित आवेदन सौंपा है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

पत्रकार अमित पाण्डेय ने अपने आवेदन में बताया है कि वे लंबे समय से जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। वे लगातार भ्रष्टाचार, घोटालों और प्रशासनिक खामियों को उजागर करते आ रहे हैं। इसी कारण कुछ कथित भ्रष्ट अधिकारी, कर्मचारी और उनसे जुड़े लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

आवेदन के अनुसार, उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाने, सड़क दुर्घटना के नाम पर जान से मारने तथा असामाजिक तत्वों के माध्यम से हमला कराने की योजना बनाई जा रही है। पत्रकार ने आशंका जताई है कि किसी भी समय उनके साथ गंभीर घटना हो सकती है।

पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह साजिश इसलिए रची जा रही है क्योंकि वे लगातार जनहित के मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर लिख रहे हैं।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अमित पाण्डेय ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, उनके आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और किसी भी साजिश या झूठे केस की सूचना मिलने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी अपील की है कि उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पत्रकार ने अपने आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक जशपुर, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, पुलिस महानिदेशक रायपुर, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को भी भेजी है।

पत्रकार ने प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही की उम्मीद जताते हुए कहा है कि इससे न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि अन्य पत्रकारों और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स को भी सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

  • Related Posts

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ :डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी…

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स बिलासपुर ने मिलकर करोड़ो की ठगी मामले में तीन लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस