हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सरगुजा थाना मणिपुर की त्वरित कार्यवाही..

न्यूज़वॉल सरगुजा अंबिकापुर : मणिपुर थाना पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी एवं घटना के दौरान पहना गया बनियान भी जब्त किया है।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कदमपारा ट्रांसपोर्टनगर स्थित पानी टंकी में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पानी टंकी से बरामद किया। मृतक की पहचान पारसनाथ केरकेट्टा के रूप में हुई।

मृतक के परिजनों से पूछताछ में सामने आया किमृतक अपने पुत्र प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा के साथ कदमपारा ट्रांसपोर्टनगर में रहता था। प्रभात मुर्गा दुकान में काम कर अपना खर्च चलाता था, जबकि मृतक कोई कार्य नहीं करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
बताया गया कि घटना की रात विवाद बढ़ने पर प्रभात ने टांगी के पासे से अपने पिता के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को घर के पास बनी पानी टंकी में फेंक दिया गया।

वैधानिक कार्यवाही

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही पूरी की।

AD. Space

संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा (उम्र 23 वर्ष), निवासी कदमपारा ट्रांसपोर्टनगर, थाना मणिपुर, जिला सरगुजा ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी एवं पहना हुआ बनियान जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक दिलसाय कुजूर,सहायक उप निरीक्षक सिदयुस लकड़ा, प्रधान आरक्षक नारायण चौधरी, नरेन्द्र जांगड़े, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, अनिल सिंह, सैनिक ओमप्रकाश दुबे एवं अन्य स्टाप सक्रिय रहे

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार