होली पर्व के मद्देनजर सरगुजा पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 500 जवानों की तैनाती,हुड़दंगियों पर सख्ती से कार्यवाही के निर्देश,देखें एडवाइजरी..

न्यूज़वॉल सरगुजा अम्बिकापुर : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। दिनांक 02/03/26 को होलिका दहन एवं 04/03/26 को होली (रंगोत्सव) का आयोजन किया जाएगा।

जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में होली बड़े पैमाने पर मनाए जाने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के

निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु 08 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में 75 निरीक्षक/उप निरीक्षक/सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे।

 चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

जिले में 67 फिक्स पिकेट स्थापित
28 पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय
07 बाइक (बाज) पेट्रोलिंग टीम शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में गश्त करेगी
महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष महिला गश्ती दल
प्रमुख जलाशयों पर विशेष पुलिस तैनाती
रक्षित निरीक्षक अम्बिकापुर के नेतृत्व में रिजर्व बल सक्रिय

 सख्ती के निर्देश

तीन सवारी चलाने वालों पर कार्यवाही
नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष अभियान बिना अनुमति डीजे एवं विवादित गीत-संगीत पर रोक डीजे जब्ती एवं वैधानिक कार्यवाही के निर्देश चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच मसड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित

AD. Space

 कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन

होली पर्व के दौरान आमजन सहायता हेतु सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 एवं डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

 सरगुजा पुलिस की एडवाइजरी

क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें।यातायात नियमों का पालन करें।किसी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।मुखौटा पहनने से बचें।
ज्वलनशील पदार्थों का प्रयोग न करें।किसी पर जबरन रंग न डालें।शराब पीकर वाहन न चलाएं।
दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें।ट्रिपल राइडिंग न करें।गति सीमा का पालन करें, मोड़ों पर सावधानी बरतें।

 सरगुजा पुलिस की अपील

सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार