जिला स्तरीय हृदय जांच शिविर में 172 बच्चों की स्क्रीनिंग, 30 में हृदय रोग के लक्षण चिन्हित सभी की होगी निःशुल्क सर्जरी ..

न्यूज़वॉल सरगुजा अम्बिकापुर : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल, जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में जिला स्तरीय विशेष हृदय रोग जांच (कार्डियक स्क्रीनिंग) शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जिसमें जिलेभर से चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जांच की गई।

शिविर में MMI Narayana Hospital रायपुर के अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट एवं चिकित्सकीय दल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। हृदय रोग से ग्रसित संभावित बच्चों को जिले के सभी विकासखंडों के चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित कर जांच एवं उपचार हेतु अस्पताल लाया गया।
विशेषज्ञ टीम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत महरिया, प्रबंधक श्री उपेन्द्र शुक्ला, श्री खामेश्वर लहरे, ईको टेक्नीशियन श्री वेदप्रकाश साहू शामिल रहे। वहीं मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय

AD.Space

अम्बिकापुर से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के. रेलवानी, डॉ. के.आर. टेकाम, विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाशी कुजूर, नोडल आरबीएसके डॉ. के.पी. विश्वकर्मा तथा डीईआईसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग गुप्ता की उपस्थिति रही।

शिविर में 1 वर्ष से 14 वर्ष तक के कुल 172 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें से 57 बच्चों की हृदय ईको जांच की गई, जिसमें 30 बच्चों में हृदय रोग के लक्षण पाए गए। चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क सर्जरी एवं उपचार MMI Narayana Hospital रायपुर में कराया जाएगा।

शिविर के दौरान जिले के सभी विकासखंडों के चिरायु दल हितग्राहियों के साथ उपस्थित रहे। व्यवस्थाओं की निगरानी डॉ. सुमन, अस्पताल सलाहकार श्रीमती स्वास्ति शुक्ला एवं डीईआईसी प्रबंधक कमल नारायण सिंह की उपस्थिति में की गई।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस प्रकार के विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बच्चों में गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। यह पहल बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

  • Related Posts

    संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्यवाही तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार.. 1704 नग नशीला कैप्सूल एवं 100 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर तीनों आरोपियों को भेजा जेल

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : नशे के सौदागरों पर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है..  दिनांक 17/4/2026 को रात्रि 10 बजे मुखबिर की सूचना पर कुम्हारपारा महेशपुर थाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्यवाही तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार.. 1704 नग नशीला कैप्सूल एवं 100 नग नशीला इंजेक्शन जब्त कर तीनों आरोपियों को भेजा जेल

    • By admin
    • April 18, 2026

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के तत्वावधान में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न,अग्नि सुरक्षा जागरूकता व कैम्प फायर बने आकर्षण का केंद्र

    ऑपरेशन तलाश एवं अभियान मुस्कान : 15 दिनों में 60 गुमशुदा लोगों को सरगुजा पुलिस ने परिजनों से मिलाया

    • By admin
    • April 17, 2026
    ऑपरेशन तलाश एवं अभियान मुस्कान : 15 दिनों में 60 गुमशुदा लोगों को सरगुजा पुलिस ने परिजनों से मिलाया

    295 नग नशीला कैप्सूल के मामले में फरार आरोपी भोले घसिया ने आज सूरजपुर विशेष न्यायालय में किया आत्मसमर्पण आबकारी उड़नदस्ता ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    • By admin
    • April 15, 2026
    295 नग नशीला कैप्सूल के मामले में फरार आरोपी भोले घसिया ने आज सूरजपुर विशेष न्यायालय में किया आत्मसमर्पण आबकारी उड़नदस्ता ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    अंबिकापुर जिला पंचायत CEO का ग्राम करजी और बेलखरिखा दौरा.. लापरवाही बरतने पर बेलखरिखा पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश..

    • By admin
    • April 14, 2026