आर्म्स एक्ट के मामले मे नाबालिग समेत कुल 03 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली अंबिकापुर की कार्यवाही

न्यूज़वालअंबिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही में आरोपियों द्वारा अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस बेचने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से 01 नग अवैध देशी कट्टा, 01 नग जिन्दा कारतूस, घटना मे प्रयुक्त 01 नग स्कूटी किया गया जप्त।
आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को दिनाक 22/02/26 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि केनापारा बांध मानस मेन्स पालर के पास कुछ युवक अवैध देशी कट्टा व कारतुस बेचने के फिराक में है, उक्त प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना कोतवाली पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था,

इसी क्रम मे नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा. पु. से.) के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा संदेहियो की घेराबंदी की गई, जो मौके पर एक्टीवा स्कूटी मे तीन युवक मिले जिनसे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर मामले मे शामिल विधि से संघर्षरत बालक सहित आरोपियों द्वारा अपना नाम (02) पियुष दुबे आत्मज मनीष दुबे उम्र 18 वर्ष 03 माह साकिन बौरीपारा दारू भट्टी रोड अंबिकापुर (03) आकाश दास आत्मज स्व सहेन्दर दास उम्र 19 वर्ष साकिन केनाबांध बंगाली चौक के पास अंबिकापुर का होना बताये, मौक़े पर आरोपी पीयुष के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा, आरोपी आकाश दास के कब्जे से 01 नग जिन्दा कारतूस एवं विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 01 नग एक्टीवा स्कूटी कमांक जेएच/01/ईएन/5073 जप्त किया गया, देशी कट्टा व कारतुस के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया

जो किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 117/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर बालिग़ आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है, एवं विधि से संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, छत्रपाल सिंह, सियाराम मरावी, सदरक लकड़ा, आरक्षक देवेंद्र पाठक, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

  • Related Posts

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : सरगुजा का नाम आते ही घने वन, प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति की छवि उभरती है, लेकिन इस अंचल की पहचान केवल प्रकृति तक सीमित नहीं…

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : साइबर ठगी के मामलो मे उपयोग किये गए म्यूल एकाउंट खाताधारको एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बरो के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही। दो खाता धारक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार