12वीं की परीक्षा देने जा रहे दो छात्र बाइक से गिरे, एक की मौत दूसरा गंभीर

स्कूल सहित परिजनों में पसरा मातम

News Walls Report 20/02/2026

छत्तीसगढ़ के बतौली में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। जहां 12वीं बोर्ड परीक्षा लिखने जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार दो छात्र अनियंत्रित होकर ग्राम कुनकुरी में सड़क किनारे रखे गिट्टी से उछलते हुए गिर गए। जिससे मौके पर ही एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे छात्र को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बतौली बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा सेंटर में 12वीं फिजिक्स का पहला पेपर लिखने आ रहे स्वामी आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम के दो छात्र अनिकेश तिवारी पिता कुलदीप तिवारी निवासी झेराडीह, मिशाक एक्का पिता चंदेश्वर एक्का निवासी वेलकोटा बिना नंबर के केटीएम बाइक पर रफ्तार से आ रहे थे।

गिट्टी से उछलते हुए 20 मीटर दूर गिरे

दोनों छात्र ग्राम कुनकुरी राष्टीय राजमार्ग 43 पहुंचे ही थे कि, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मकान निर्माण के लिए रखे गए गिट्टी से उछलते हुए 20 मीटर दूर यात्री प्रतीक्षालय से टकरा गए। जहां वेलकोटा निवासी छात्र मिशाक एक्का की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे छात्र अनिकेश को 112 की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है ।

छात्र की मौत से स्कूल सहित परिजनों में पसरा मातम

आपको बता दें कि, परीक्षा सेंटर में समय से पहुंचने के लिए बाइक को रफ्तार से चलाया जा रहा था। जहां छात्र बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए, जो सड़क से सटे गिट्टी से उछलते हुए प्रतीक्षालय से टकरा गए। वहीं शुक्रवार से 12वीं बोर्ड फिजिक्स का पहला पेपर था, जो 9 बजे से 12 बजे तक का समय निर्धारित था। दोनों छात्र परीक्षा सेंटर पहुंचने के जल्दबाजी में दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दुखद घटना से परिजन पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है। इसके साथ ही स्कूल परिसर में भी शोक का माहौल है

  • Related Posts

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ :डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी…

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स बिलासपुर ने मिलकर करोड़ो की ठगी मामले में तीन लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस