दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स बिलासपुर ने मिलकर करोड़ो की ठगी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामले  का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना गांधीनगर में प्रार्थी करमबेल कच्छप पिता लाल साय राम कच्छप, उम्र 41 वर्ष, निवासी गंगापुरखुर्द थाना गांधीनगर जिला सरगुजा के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, कि जुलाई 02/07/2023 से दिनांक सितंबर 30/09/2024 के मध्य आरोपीगणों के द्वारा षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से फर्जी रिपोर्ट व रजिस्ट्रेशन दस्तावेज दिखाकर

पुरानी दुर्लभ वस्तु, रेडिया एक्टिव के पैकिंग और बेचने के नाम पर झांसा देकर छलपूर्वक कुल 3,08,78000/-रूपये ( तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हजार रूपये ) प्राप्त किये हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 318(4), 317(4), 111, 61(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण विवेचना दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर आरोपीगण के पता-तलाश एवं गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था, साइबर सेल से तकनीकी जानकारी के आधार पर दो अलग-अलग पुलिस टीम तैयार की गई, पुलिस टीम द्वारा दीगर राज्य दीगर राज्य पश्चिम बंगाल एवं उत्तरप्रदेश बनारस रवाना किया गया था।

जो आरोपी बल्ला रामा कृष्णा और संजय कुमार बिंद को तकनीकी सहायता एवं अथक प्रयास से रेल्वे स्टेशन पटना, बिहार में रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर की टीम के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्हे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर विधिवत् रूप से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाईल जप्त किया गया है।

पूछताछ में 3,08,78000/-( तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हजार रूपये ) का ठगी सबूत पाया गया। प्रकरण के अन्य आरोपी बाबूलाल राजभर बनारस से पकड़ा गया, सभी आरोपीगण को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपीगण का नाम
(1) डाक्टर बल्ला रामा कृष्णा आत्मज बल्ला उम्र 51 वर्ष, निवासी रत्नेश्वर घाट रोड गारुलिया थाना नौपाडा जिला हाल मुकाम कौशल्या मनिदीपम तेलंगाना
(2) संजय कुमार बिन्द पिता बाबू लाल 38 वर्ष, निवासी जलाली पट्टी थाना मदुवाडीह वाराणसी उत्तरप्रदेश
(3) बाबू लाल राजभर पिता स्व राजाराम 55 वर्ष बेलरिया कृष्णा नगर पिंडरा वाराणसी

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना गांधीनगर प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, रिषभ सिंह, अतुल सिंह, विकास सिंह साइबर सेल से ASI अजीत मिश्रा, आरक्षक रमेश राजवाडे़ तथा RPF बिलासपुर से उपनिरीक्षक डी.के.सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीश द्विवेदी, आरक्षक वैद्यनाथ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी कार्यवाही लगातार की जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए

    बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..वर्षों से फरार आरोपी भी दबोचे गए