डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़/गिरफ्तारी कार्यवाही लगातार की जा रही है।

इसी क्रम में थाना लुण्ड्रा पुलिस द्वारा डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 03/जून/2026 को डॉयल – 112 में लड़ाई-झगड़ा होने के संबंध में इवेन्ट क्रमांक 453993 रात्रि 10ः09 बजे प्राप्त हुआ था, कि थाना लुण्ड्रा में पदस्थ आरक्षक बहाल राम व चालक डेविड कुजूर साथ इवेन्ट में रवाना होकर प्राप्त पता व लोकेशन के आधार पर महोरा आम बगीचा के पास पहुंचे

जहां चार-पांच व्यक्ति आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे और शराब पिये हुए थे, जो डॉयल -112 वाहन को देखकर भाग गये, वहीं पर कुछ दूरी पर दो व्यक्ति थे उनको भी समझा बुझाकर वापस थाना आ रहे थे, कि उसी समय बहुत सारे लोग डण्डा, राड़ लेकर पहंुच गये, और अष्लील गाली-गलौज करने लगे तब इनलोग उनको समझाये कि लड़ाई-झगड़ा हो रहा था,

उसी सूचना में आये थे। इसी बात में आरोपियों के द्वारा आरक्षक व चालक को घेरकर काफी देर तक बंधक बना लिए थे, समझाने के बावजूद भी नहीं मान रहे थे, और अचानक आरोपियों के द्वारा राड़ से आरक्षक पर हमला कर गंभीर चोट पहंुचाये हैं। जिससे आरक्षक के सिर, दाहिना हाथ गंभीर चोट लगकर खून निकलने लगा और बेहोश हो गया था।

डॉयल – 112 वाहन चालक द्वारा बीच-बचाव करते हुए आरक्षक को गाड़ी में बैठाकर ईलाज के लिए तत्काल लुण्ड्रा अस्पताल लेकर आया और भर्ती किया है। आरोपियांे के द्वारा पुलिस वाले हैं, और ड्युटी में होना जानते हुए भी भयकारित करते हुए राड़ से मारकर चोट पहुंचाये हैं। प्रार्थी आरक्षक बहाल राम की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण पंजीबद्व उपरांत विवेचना दौरान प्रार्थी/गवाहों का कथन, घटना स्थल निरीक्षण पर पाया गया कि आरोपीगण दिलबर, आकाष, अनुक साय पैंकरा, अजीत पैंकरा व अन्य साथियों के द्वारा घटना कारित करना सिद्व पाया गया, पूर्व में प्रकरण के आरोपी अनुक साय पैंकरा व अजीत पैंकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

फरार आरोपियों की पता-तलाश लगातार की जा रही थी, कि आज दिनांक को प्रकरण के फरार आरोपीगण दिलबर नागेश उम्र 21 वर्ष, साकिन महोरा, संतोष पैंकरा उम्र 30 वर्ष, साकिन कुदर, लक्ष्मी नारायण उम्र 22 वर्ष, साकिन महोरा, आकाश कुमार उम्र 18 वर्ष, साकिन लुण्ड्रा को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना लुण्ड्रा से सउनि शिवचरण राम साहू, प्रधान आरक्षक नारायण मिंज, आरक्षक संजय केरकेट्टा, इबनुल खान इत्यादि भूमिका महत्वपूर्ण रही।

  • Related Posts

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : लखनपुर सरगुजा पुलिस ने हत्या के आरोपी का गिरफ्तार किया है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 68/26 धारा 194 बी.एन.एस.एस.एस. के…

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.) के दिशा निर्देशन मे पूर्व के लंबित दोषमुक्ति के मामलों की शीघ्र समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय प्रस्तुत करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    जमीन विवाद और घर बनाने की लड़ाई में लात घूंसे से मारपीट कर एंबुलेंस से भर्ती कर हुआ फरार हत्या के शक,PM रिपोर्ट के बाद आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पूर्व लम्बित दोषमुक्ति के प्रकरणों की समीक्षा हेतु अभियोजन अधिकारियों के साथ साझा बैठक सम्पन्न

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    इतिहास, आस्था और कला का अद्भुत संगम पहचान है सरगुजा का रामगढ़: ऐतिहासिक,पौराणिक संस्कृति की सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    साइबर ठगी,षडयंत्रपूर्वक खाते का उपयोग प्रयुक्त म्यूल एकाउंट 02 खाता धारक समेत कुल 04 आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार की तलाश जारी••

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले मे 05 नाबालिग समेत कुल 07 आरोपी गिरफ्तार : सरगुजा पुलिस

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार

    आरोपी ढोंगी बाबा के द्वारा झाड़फुंक के दौरान पीड़िता के साथ किया गया दुष्कर्म : गिरफ्तार