उड़ीसा के गांजा सप्लायर पति पत्नी को एक साथ जजगा में साढे चार लाख रु कीमत का 22.6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर NDPS के तहत भेजा जेल : आबकारी उड़नदस्ता

न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को आज 24-5-26 को  बड़ी सफलता हाथ लगी उड़ीसा के दो गांजा सप्लायर पति पत्नी थाना सीतापुर जिला सरगुजा अंतर्गत  जजगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज दिनांक 24-5-26 को थाना सीतापुर जिला सरगुजा के क्षेत्रों में गश्त किया जा रहा था.. जब वे गस्त के दौरान वंदना मेन रोड पर मैनपाट की तरफ जा रहे थे तो जजगा पुलिया के पास एक महिला और एक पुरुष उड़ीसा नंबर की टीवीएस जूपिटर वाहन के साथ दो बोरियों के साथ खड़े दिखाई दिए.. संदिग्ध अवस्था देखकर जब सरकारी वाहन रोका गया तो दोनों हड़बड़ा गए

जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने उन बोरियों में गांजा होना स्वीकार किया..पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रूपनाथ यादव तथा महिला ने अपना नाम इच्छा यादव बताया दोनों पति पत्नी थे।। रूपनाथ यादव बंदना थाना सीतापुर का मूल निवासी हैं परंतु वह उड़ीसा की इच्छा यादव के साथ शादी करके उड़ीसा में ही ग्राम रस्टी थाना किंजीर कला जिला सुंदरगढ़ में रहने लगा है..

रूपनाथ यादव अपनी पत्नी के साथ अभी बंदना आया हुआ था और गांजा उड़ीसा से लेकर सप्लाई के लिए आया था।। उक्त दोनों के कब्ज़े की बोरियों में भरे गांजे की तौल की गई तो गांजे का कुल वजन 22.600 किलोग्राम होना पाया गया।। उक्त गांजे का बाजार मूल्य लगभग साढ़े चार लाख रुपए है।।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि उड़ीसा राज्य से ही 90% गांजा हमारे छत्तीसगढ़ में आता है।।

सम्पूर्ण कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई.. साथ में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ :डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी…

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस