POCSO कोर्ट का बड़ा एक्शन 6 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी ,14 मई को सुनवाई

न्यूजवॉल रायपुर छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर के चतुर्थ फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय (POCSO) ने एक अहम मामले में छह आरोपियों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस परिवादिनी सुनीता पांडेय बुलंद छत्तीसगढ़ के संपादक मनोज पाण्डेय की पत्नी द्वारा दायर परिवाद पत्र पर सुनवाई करते हुए जारी किया गया है।

मामले में अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा के माध्यम से परिवाद प्रस्तुत किया गया, जिसमें आरोपी के रूप में शंकर ध्रुव (ASI माना थाना), मुकेश सोरी (क्राइम ब्रांच रायपुर), सबूरी शंकर (ट्रांसजेंडर, क्राइम ब्रांच), मुनीर रज़ा (क्राइम ब्रांच), नीलम कुजूर (DD नगर थाना) और मुकेश बांधे (कांस्टेबल, DD नगर थाना) को शामिल किया गया है।

परिवाद में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की कई गंभीर धाराएं—324, 332, 333, 294, 115(2), 127(2), 331(2), 135, 75(1)(w), 76, 79—लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा POCSO एक्ट की धारा 12 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत भी संज्ञान लेने का निवेदन किया गया है।
कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि भारतीय

नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 223(1) के तहत किसी भी मामले में संज्ञान लेने से पहले आरोपियों को सुनवाई का अवसर देना आवश्यक है। इसी प्रावधान के तहत अदालत ने सभी छह आरोपियों को परिवाद पत्र एवं दस्तावेजों की प्रति के साथ नोटिस जारी करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया है।

इस मामले में अगली सुनवाई 14 मई 2026 को निर्धारित की गई है, जहां आरोपियों को संज्ञान से पहले अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा।
यह आदेश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गिरीश कुमार मंडावी द्वारा 2 मई 2026 को जारी किया गया।

  • Related Posts

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ :डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (I.P.S.)  के दिशा-निर्देश पर थानों में दर्ज प्रकरणों संलिप्त आरोपियों की पता-तलाश/गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है, इसी…

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    न्यूजवॉल सरगुजा छत्तीसगढ़ : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल IPS के दिशा-निर्देशसन  पर सरगुजा पुलिस द्वारा थानों में पंजीबद्व प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही लगातार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    जान से मारने की धमकी, हाँथ पाँव पकड़कर जबरन गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,POCSO एक्ट में प्रकरण दर्ज, सरगुजा पुलिस

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    दुर्लभ वस्तु रेडियो एक्टिव पैकिंग बेचने का झांसा देकर षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से ठग लिए तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हज़ार रुपए,तीन ठग गिरफ्तार सरगुजा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    डॉयल-112 वाहन में तैनात आरक्षक पर हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आरक्षक को लोहे की राड़ से हमला कर पहुंचाया था गंभीर चोट

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : तत्कालीन कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के खिलाफ शिकायत सीवीसी तक पहुंची, मुख्य सचिव को भेजा गया मामला

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस

    घरेलू विवाद में 65 वर्षीय दादा की हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार जिला  बलरामपुर पुलिस